Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»अब हवाई यात्रा से भुवनेश्वर पहुँचना सिर्फ डेढ़ घंटे में संभव, झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत, बस्तर दशहरा में गूंजेगी बॉलीवुड की धुन, धर्मांतरण को लेकर 11 गांवों की महत्वपूर्ण बैठक, और धान बेचने के लिए किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी
    छत्तीसगढ़

    अब हवाई यात्रा से भुवनेश्वर पहुँचना सिर्फ डेढ़ घंटे में संभव, झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत, बस्तर दशहरा में गूंजेगी बॉलीवुड की धुन, धर्मांतरण को लेकर 11 गांवों की महत्वपूर्ण बैठक, और धान बेचने के लिए किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी

    satya@anjorBy satya@anjorSeptember 29, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बस्तरवासियों को अब लंबी रेलयात्रा से छुटकारा मिलने जा रहा है. जल्द ही जगदलपुर से भुवनेश्वर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होगी. अभी रेल से यह सफर 16 घंटे का होता है, लेकिन विमान सेवा शुरू होने के बाद लोग मात्र डेढ़ घंटे में भुवनेश्वर पहुंच सकेंगे. विंटर शेड्यूल से हैदराबाद-जगदलपुर-भुवनेश्वर सेक्टर पर उड़ान शुरू होने की उम्मीद है. इसका बड़ा फायदा एनएमडीसी जैसी कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा. नई उड़ान से बस्तर की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और निवेश के रास्ते खुलेंगे. वर्तमान में जगदलपुर से हैदराबाद और दिल्ली के लिए ही उड़ानें संचालित हैं. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है.

    जगदलपुर – झोलाछाप डॉक्टर से अधेड़ की मौत

    कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर निखिल सिकदार के इलाज से एक अधेड़ की मौत हो गई. 60 वर्षीय बाला राम बंजारे मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर सिकदार के पास गए थे, जहां इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. परिजनों ने आक्रोश जताते हुए थाने में हंगामा किया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसने कैमरे पर माना कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है. परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की थी. अब देखना होगा कि इस बार सख्त कदम उठाए जाते हैं या मामला ठंडे बस्ते में जाता है.

    जगदलपुर – बस्तर दशहरा में गूंजेगी बॉलीवुड की आवाज

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस बार बॉलीवुड गायकों की सुरमयी शामों से सजेगा. 4 से 7 अक्टूबर तक लालबाग मैदान में अभिजीत सावंत, पवनदीप राजन, रूपाली जग्गा, चेतना भारद्वाज और उदय मलिक मंच पर प्रस्तुति देंगे. हर रात 8 से 10 बजे तक ये कलाकार दर्शकों को संगीतमय माहौल देंगे. प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है. स्थानीय कलाकारों और स्कूल बच्चों को भी प्रस्तुति का मौका मिलेगा. ट्राइबल डांस और लोक कलाकार भी इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शाम 5 बजे से मंच संभालेंगे. जिला पंचायत अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन आस्था और जनजातीय संस्कृति का प्रतीक बनेगा.

    कुआकोंडा क्षेत्र के छोटेगुडरा गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर उपजा विवाद अब और गहराता दिख रहा है. रविवार को मोखपाल गांव में 11 गांवों के आदिवासी जुटे और बैठक की. ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में आदिवासी परिवार ईसाई धर्म अपना चुके हैं, जिससे चिंता बढ़ रही है. बैठक में सरपंचों और नेताओं ने साफ कहा कि मूल धर्म को छोड़ना नहीं है. धर्म परिवर्तन कर चुके कुछ परिवारों को भी बुलाया गया था, पर उन्होंने वापस लौटने से इंकार कर दिया. वहीं दो परिवारों ने फिर से मूल धर्म मानने की सहमति दी. विवाद न बढ़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा.

    कोंडागांव – बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

    बड़ेराजपुर क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. बेमौसम हुई इस बारिश ने धान और मक्का की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है. किसानों का कहना है कि खेतों में फसल गिरने लगी है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते यह बेमौसम बारिश हो रही है. गांवों में जनजीवन भी प्रभावित है. किसान अब अधिकारियों के निरीक्षण और मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं.

    कांकेर/कोंडागांव – धान बेचने किसानों के लिए नई चुनौती

    समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन तकनीकी दिक्कतों से हजारों किसान पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं. बस्तर संभाग में करीब 2.32 लाख किसानों को डेटा अपडेट करना है, पर अब तक 69% किसानों का काम अधूरा है. खासकर कांकेर और कोंडागांव में सबसे ज्यादा किसान लंबित हैं. बिना पंजीयन के न तो किसान समितियों में धान बेच पाएंगे और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे. हालांकि 1100 से अधिक नए किसानों ने पंजीयन करा लिया है. अंतिम तिथि 30 सितंबर तय है, ऐसे में प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

    कोंडागांव – बारिश ने खोली नगर की पोल

    नवरात्र के बीच हुई कुछ घंटों की बारिश ने कोंडागांव नगर की तैयारी की सच्चाई उजागर कर दी. नालियों की सफाई और मरम्मत के दावे ध्वस्त हो गए. बाजारपारा के हाई स्कूल में गंदा पानी कक्षाओं तक भर गया. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की एप्रोच रोड टूट जाने से यातायात बाधित रहा. इसे संभाग की लाइफलाइन माना जाता है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि थोड़ी सी बारिश में हालात बिगड़ते हैं तो लगातार बारिश में स्थिति कितनी गंभीर होगी.

    कोंडागांव – स्वच्छता रन में दौड़े सैकड़ों लोग

    राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग ने “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के तहत स्वच्छता रन का आयोजन किया. सुबह 9 बजे शुरू हुई दौड़ रायपुर नाका से बंधा तालाब तक गई और वापस रायपुर नाका में समाप्त हुई. इसमें सैकड़ों धावकों ने भाग लिया. पुरुष वर्ग में संजय कोर्राम ने प्रथम स्थान पाया, जबकि महिला वर्ग में सरईबती मरकाम विजेता बनीं. विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. आयोजन में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने धावकों का उत्साह बढ़ाया. इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा.

    दंतेवाडा– पदयात्रा मार्ग पर अव्यवस्था, हादसे की आशंका

    नवरात्र में पदयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे का 22 किमी हिस्सा रिजर्व किया गया है. बावजूद इसके दुपहिया और चारपहिया वाहन लगातार इसमें प्रवेश कर रहे हैं. हाल ही में हुई दुर्घटना में एक युवती की मौत भी हो चुकी है. रात में स्थिति और बिगड़ जाती है क्योंकि 10 जगह से गाड़ियां नो-एंट्री काटकर अंदर घुस रही हैं. श्रद्धालु प्रशासन से कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

    जगदलपुर – संजय मार्केट की बदहाली से व्यापारी परेशान

    बस्तर संभाग का सबसे बड़ा थोक बाजार संजय मार्केट अव्यवस्था का शिकार है. गंदगी, बदबू और आवारा मवेशियों ने खरीदारों और व्यापारियों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रतिदिन हजारों लोग यहां सामान लेने आते हैं, लेकिन जल निकासी और सफाई की स्थिति बेहद खराब है. बारिश में पूरा बाजार कीचड़ से भर जाता है. व्यापारी संघ ने कई बार नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. यह बाजार पूरे संभाग की आर्थिक धुरी है, ऐसे में व्यापारी प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    रायगढ़ जेल में युवक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    रायगढ़ जेल में युवक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026
    Latest Posts

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.