Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज — आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को मुआवजा देने की मांग, धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज — आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को मुआवजा देने की मांग, धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी

    https://satyakeanjor.com/?p=80385]
    satya@anjorBy satya@anjorSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    कवर्धा। आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद पूरे कवर्धा में आक्रोश है। आज आदिवासी समाज ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन और धरने के कारण सिग्नल चौक पर यातायात ठप हो गया। प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

    जानिए क्या है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है। पीड़ित युवती देर रात अपने साथी के साथ उसके घर पर ठहरी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवती घर से अकेली बाहर निकली, कुछ देर बाद उसका साथी भी वहां आ गया। तभी उसके परिचित युवक कार से वहां पहुंचे और दोनों को कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। महेंद्र शोरूम के पास कार में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और DVR को जब्त किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    आदिवासी समाज में आक्रोश

    आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की इस जघन्य घटना के विरोध में आज आदिवासी समाज ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सिग्नल चौक पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और हाथों में तख्तियां लेकर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, फांसी, उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई और पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग की। कलेक्टर दफ्तर के सामने भी प्रदर्शन और धरना दिया गया।

    स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया। धरना-प्रदर्शन के कारण सिग्नल चौक पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आदिवासी समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को मुआवजा नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है, और इसके परिणाम की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस पर होगी।

    पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और DVR की जांच के साथ ही आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    ⚡ बिना मीटर के बिल! भनपुरी जोन में बड़ा घोटाला?

    March 20, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.