Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही क्रियान्वयन-विधायक किरण देव*
    छत्तीसगढ़

    जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही क्रियान्वयन-विधायक किरण देव*

    satya@anjorBy satya@anjorMay 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    *सुशासन तिहार 2025*

     

    *शासन प्रशासन लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही क्रियान्वयन-विधायक किरण देव*

     

    *जगदलपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तितिरगांव में आयोजित समाधान शिविर*

     

    *समाधान शिविर में मिला विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और कार्ड*

     

    जगदलपुर 05 मई 2025/ विकासखंड जगदलपुर के तहत ग्राम पंचायत तितिरगांव में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरणदेव ने कहा कि शासन प्रशासन लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अपन मन के सरकार, हमर द्वार के तहत सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार-प्रशासन ग्राम पंचायतों और ग्रामों में समस्या तथा मांग को आवेदन के माध्यम से लिया अब समाधान शिविर के द्वारा आवेदनों की निराकरण की जानकारी दी जा रही है। लगभग एक लाख 88 हजार से अधिक आवेदन पूरे जिले में मिले जिसमें 85 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हमारे विभिन्न विभागों के द्वारा किया गया। तत्परता से आवेदनों का निराकरण के लिए सभी विभाग को बधाई, साथ ही उन्होंने कहा कि जो मांग शासन स्तर से होना उसके निराकरण में समय लगेगा। जिले में मिले आवेदनों में सर्वाधिक मांग प्रधानमंत्री आवास योजना की रही, जनता के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही को आवास योजना का लाभ मिले। आवेदनों के निराकरण में पात्र हितग्राही न छुटे इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सरपंच भी ध्यान रखें। विधायक देव ने तितिरगांव के पहुंच मार्ग के लिए विकास हेतु प्रस्ताव की बात कही साथ ही बालिकोंटा स्वास्थ्य केंद्र में मानव संसाधन बढ़ाने भी कहा। कार्यक्रम को जगदलपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री पदलाम नाग ने भी संबोधित किया।

     

    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरणदेव ने विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का निरीक्षण कर सभी से योजनाओं के लिए मिले आवेदनों की स्थिति का संज्ञान लिया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अपना स्वास्थ्य जांच भी करवाया। कार्यक्रम से पहले कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने भी विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर आवेदनों के स्वरूप और निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद जगदलपुर के उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कश्यप सहित 10 पंचायत के सरपंच, जिला नोडल, सहायक नोडल, जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ श्री प्रतीक जैन ने बताया कि तितरगांव शिविर से संबंधित 13 पंचायत क्षेत्र से 6599 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें 6530 का निराकरण किया गया है। इस तितिरगांव समाधान शिविर में तितिरगांव,कालीपुर, बालिकोंटा, आसना, तामाकोनी, घाटपदमुर,बिरिंगपाल, कुम्हरावंड, पल्ली,परपा, पंडरीपानी और मावलीगुड़ा ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था।

     

    तितिर गांव के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी गई। शिविर में सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने वालों में आसना निवासी गोमती नाग को स्थाई सामाजिक प्रस्तुति प्रमाण बनाकर दिया । इसी प्रकार वन अधिकार पट्टा के लिए आवेदन करने वाले भक्कू राम को 0.06 रकबा का पट्टा तैयार कर दिया गया। सुशासन तिहार में तितरगांव के निवासी सुरेन्द्र कुमार बघेल ने राजस्व विभाग को सीमांकन के लिए आवेदन किया था जिसका विभाग के मैदानी अमलों के द्वारा आवेदनकर्ता सुरेन्द्र बघेल के जमीन का सीमांकन किया गया। विनोद कुमार सरोद ने सुशासन तिहार में आवेदन के माध्यम से श्रमिक कार्ड बनाने की मांग की थी जिसे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों दिलवाया गया। सुशासन तिहार में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए लक्ष्मण मौर्य, कृष्णा बघेल, नीलू कश्यप और रमेश कश्यप ने आवेदन किया था। परिवहन विभाग के द्वारा शिविर आयोजित कर ड्राईविंग टेस्ट लिया। तितिरगांव में आयोजित शिविर में उक्त चारों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.