Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»मनोरंजन»मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय
    मनोरंजन

    मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय

    satya@anjorBy satya@anjorApril 22, 2025Updated:April 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर : सीएम विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे।

    ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर में FIR, कोतवाली थाने में मामला दर्ज

    पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद – 23 अप्रैल

    मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है। यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है।

    दूसरा दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतीकरण – 24 अप्रैल

    मुख्यमंत्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

    इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    राज्य पवेलियन में झलकेगा नया छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Aaj Ka Rashifal 22 April 2025: आज इन राशि वालों के सभी काज बिना बाधा के होंगे पूरे, संकटमोचन हनुमान जी का रहेगा विशेष आशीर्वाद, पढ़ें दैनिक राशिफल

    मीडिया से संवाद – बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में

    मुख्यमंत्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025

    धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    November 24, 2025
    Advertisement
    Editors Picks

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025

    धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    November 24, 2025
    Latest Posts

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.