Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»परिवार संग भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, PM मोदी के साथ करेंगे डिनर, टैरिफ पर आगे बढ़ेगी बात?
    छत्तीसगढ़

    परिवार संग भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, PM मोदी के साथ करेंगे डिनर, टैरिफ पर आगे बढ़ेगी बात?

    satya@anjorBy satya@anjorApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज 4 दिनों के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। वेंस सुबह साढ़े 9 बजे पालम एयरबेस पर उतरे। उपराष्ट्रपति वेंस अपनी पत्नी ऊषा और तीन बच्चों के साथ भारत दौरे पर आए हैं। उनके स्वागत के लिए दिल्ली की सड़कों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वेंस दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने परिवार के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। आज शाम साढ़े 6 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास पर वेंस और उनके परिवार का स्वागत करेंगे।

    आबकारी विभाग का बड़ा खुलासा: आम के बगीचे में मिला अवैध शराब का जखीरा

    पीएम आवास पर वेंस के सम्मान में डिनर

    प्रधानमंत्री ने आज जेडी वेंस के सम्मान में डिनर रखा है। इसके बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक बातचीत होगी। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भारतीय टीम के मेंमबर होंगे। वेंस के साथ पांच सदस्यी शिष्टमंडल आ रहा है। वेंस अपने भारत दौरे में आगरा और जयपुर भी जाएंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए दिल्ली और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मॉक ड्रिल भी की गई है।

    आबकारी विभाग का छापा : आम के बगीचे में मिला अवैध शराब का जखीरा, मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी, आरोपी गिरफ्तार

    टैरिफ, ट्रेड पर क्या है एजेंडा?

    बता दें कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ लगाया है इसलिए दोनों पक्षों की बातचीत में व्यापार का मुद्दा सबसे ऊपर रहने वाला है। इसके साथ साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और दोनों देशों के संबंधों को लेकर भी बातचीत होगी। भारत और अमेरिका के व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने के लिए वेंस का ये दौरा अहम है। दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी व्यापार 500 अरब डॉलर तक ले जाने का टारगेट रखा है इसलिए वेंस और मोदी के बीच व्यापार, आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ साथ वेंस की ये यात्रा ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति के कारण बढ़े तनाव को कम करने और आपसी सहमति बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण है।

    मोदी और वेंस में क्या बात होगी?

    1. आपसी व्यापार का मुद्दा सबसे अहम
    2. क्षेत्रीय सुरक्षा और अपसी संबंधों पर चर्चा
    3. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का टारगेट हासिल करना
    4. 2030 तक 500 अरब डॉलर कारोबार का टारगेट
    5. इंपोर्ट ड्यूटी और नॉन-टैरिफ दिक्कतों पर बात

    जानें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे का पूरा शेड्यूल-

    • जेडी वेंस आज रात को ही जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वो रामबाग पैलेस में रुकेंगे।
    • कल 22 अप्रैल को वेंस जयपुर में आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस और जंतर मंतर देखने जाएंगे। जयपुर में वेंस इंटरनेश्नल बिजनेस समिट में भी हिस्सा लेंगे।
    • 23 अप्रैल को वेंस अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल और शिल्पग्राम देखने जाएंगे।
    • आगरा से वापस जयपुर लौटने के बाद वेंस 24 अप्रैल को अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

    भारतीय मूल की हैं अमेरिका की सेकंड लेडी

    जेडी वेंस के परिवार का ये पहला भारत दौरा है। वेंस की पत्नी और अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। ऊषा वेंस के पिता माता-पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिले के रहने वाले थे जो बाद में अमेरिका जाकर बस गए। ऊषा का जन्म अमेरिका में ही हुआ है, वो पहली बार भारत आई हैं। वेंस और ऊषा के तीन बच्चे हैं- इवान, विवेक और मीराबेल। ऊषा वेंस अपने पहले भारत दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    रायपुर के उरला स्थित 3D Innovation फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    July 8, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    रायपुर के उरला स्थित 3D Innovation फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    July 8, 2026
    Latest Posts

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.