Author: satya@anjor
Grok AI का धमाकेदार अपडेट : चैटबॉट्स की दुनिया में बड़ा कदम रखते हुए Elon Musk की कंपनी xAI ने अपने एडवांस्ड AI मॉडल Grok में कई नई और क्रांतिकारी सुविधाएं जोड़ी हैं। इनमें सबसे बड़ा फीचर है “Grok Vision”, जो अब स्मार्टफोन कैमरे की मदद से किसी भी दृश्य को पहचान सकता है और उस पर सवालों के जवाब दे सकता है। CGPSC भर्ती घोटाले में ED की जांच से सियासी गलियारों में हलचल, आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी अब यूज़र्स अपने iPhone कैमरे को किसी वस्तु, साइनबोर्ड, दस्तावेज़ या किसी भी दृश्य की ओर घुमा सकते हैं और…
पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के मुकेश खन्ना, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नृशंस घटना को लेकर फिल्म जगत से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में टीवी जगत के मशहूर अभिनेता और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना भी सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर दी कड़ी प्रतिक्रिया मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है,…
सोने की कीमतों में उछाल से मांग पर असर, लेकिन सीजनल डिमांड बनाए रखेगी बाजार की रफ्तार विशेषज्ञों का कहना है कि हाजिर बाजार में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुकी हैं, जिससे निकट भविष्य में इसकी मांग में गिरावट आ सकती है। हालांकि, अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौजूदा सीजन के चलते बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने बताया, “सोने की कीमतों में अचानक आई तेजी से मांग पर असर पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन फिलहाल बाजार में…
Saving Tips: कम सैलरी में भी करें बड़ी बचत, अपनाएं ये आसान तरीका हर कोई चाहता है कि उसकी बचत ज्यादा हो, लेकिन अक्सर बिना जरूरत के खर्चों में पूरी सैलरी खर्च हो जाती है। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आसान टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। ये न केवल आपकी सैलरी को सही तरीके से मैनेज करने में मदद करेंगी, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल बेस भी तैयार करेंगी। सैलरी को इस तरह करें मैनेज बचत और खर्चों को संतुलित करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सैलरी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच का जिम्मा संभाल लिया है। इससे पहले मामले की जांच पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही थी। CBI की रिपोर्ट के आधार पर ED ने ईसीआईआर दर्ज की है, क्योंकि प्रारंभिक जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस प्रमाण मिले हैं। मामले में ED की एंट्री से हड़कंप मच गया है। जांच में कई नेताओं की भूमिका भी सामने आई है। बता दें कि CBI जांच में खुलासा हुआ कि बारनवापारा स्थित एक रिसॉर्ट में चयनित अभ्यर्थियों को…
HUL समेत कई बड़ी कंपनियों ने मार्च तिमाही के नतीजे किए जारी FMCG क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,475 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 2,561 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कुछ कम है। यानी कंपनी के मुनाफे में करीब 3% की गिरावट देखी गई है। नेट प्रॉफिट यानी टैक्स कटने के बाद कंपनी को होने वाला वास्तविक मुनाफा होता है। इस तिमाही में HUL की कुल बिक्री 15,446 करोड़ रुपये रही, जिसमें 3% की…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ में अब बढ़ते तापमान के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. शहरों में गर्मी से बचाव के लिए बिजली की खपत बढ़ी है, जिसके चलते विद्युत उपरकरणों में आग लग रहे हैं. दुर्ग में भी ऋषभ अपार्टमेंट में लगा ट्रांसफार्मर ज्यादा लोड बढ़ने से ब्लास्ट हो गया और आग करीब स्थित एक घर तक पहुंच गई. घर में रखी सूखी लकड़ियां जलकर खाक हो गईं. घटना के बाद लोगो में अफरा-तफरी मच गई. CM साय ने समय-सीमा में सड़कों पुल-पुलियों और भवनों के निर्माणकार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश मौके पर मौजूद लोगों ने…
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 65 पर्यटक अब सुरक्षित लौट रहे हैं। सभी पर्यटकों को श्रीनगर के एक होटल में सुरक्षित ठहराया गया था, जहां से अब वे सड़क मार्ग से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। घटना के वक्त श्रीनगर में मौजूद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार ने वीडियो जारी कर बताया कि श्रीनगर में अब हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। उन्होंने कहा, “मैं पिछले 4 दिनों से श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में अपने परिवार के साथ घूम रहा था। पहलगाम में हुए हमले…
YOGA TIPS : बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के चलते आजकल महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं। चाहे वह कामकाजी महिला हों या गृहिणी, उनके पास खुद के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में योग एक आसान और असरदार उपाय बन सकता है, जो न सिर्फ शरीर को फिट और सुडोल बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि योग के नियमित अभ्यास से वजन नियंत्रित रखा जा सकता है, पीठ और कमर के दर्द से राहत मिलती है और प्रजनन क्षमता…
रायपुर.सीएम विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी श्री दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पहलगाम आतंकी हमला: शाम 6 बजे बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव…
