Author: satya@anjor
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार 7वें दिन भी जारी है. नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में जवानों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। अब जवानों ने अभियान की गति बढ़ा दी ही। इस ऑपरेशन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बियर बम को बरामद करते हुए नजर आ रहे हैं। यह ऑपरेशन उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभियान में…
मेष आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकता है। वृषभ आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मिथुन आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्क घर-परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। कन्या आज आपको मेहनत का फल मिलेगा।…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने साहू को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत श्रमशीलता के सम्मान का उत्सव है, जिसने सदियों से प्रदेश की आत्मा को संजोए रखा है. उन्होंने कहा कि जितेन्द्र साहू एक शिक्षित, प्रगतिशील किसान हैं और सामाजिक जीवन का दीर्घ अनुभव रखते हैं. निश्चित ही, उनके…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।’ छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित हसदेव नदी में बम्बू राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यह घटना उस वक्त घटी जब भाजपा के नेता और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने सुरक्षाकर्मी और अन्य नेताओं के साथ नदी में बम्बू राफ्टिंग कर रहे थे। 15वां रोजगार मेला आज, 51000 युवाओं को जॉब लेटर मिलेंगे:47 लोकेशन पर आयोजन होगा अचानक बम्बू राफ्टिंग का बैलेंस बिगड़ गया और उसपर सवार सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेता राहुल सिंह पानी में गिर गए। हालांकि, नदी का पानी कम होने के कारण इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना का…
रायपुर।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 121वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर का जिक्र किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि, आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी सबसे बड़ा अभियान: गर्मी में बीमार पड़े 15 जवान अस्पताल में भर्ती जो इलाके कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे। अब नवाचार के केंद्र बन रहे हैं। जहां कभी हिंसा और अशांति का साया था। आज वहां बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे…
नई दिल्ली।’ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, एक वकील, 2 रिटायर्ड टीचर और 23 स्टूडेंट शामिल है। बस्तर का परिवार पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचा, तीन बार ‘अल्लाह-अल्लाह’ बोलकर बची जान सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा में गिरफ्तारियों हुई हैं। सबसे अधिक 16 गिरफ्तारी असम से की गई है। पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने को…
पहलगाम/नई दिल्ली।’ जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। किश्तवाड़ में जिला प्रशासन ने सेना की वर्दी की बिक्री, सिलाई और स्टॉक करने पर रोक लगा दी है। इस बीच सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं। कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 साल के गुलाम रसूल मगरे को उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। 26 April…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का आज छठा दिन है. इस बीच आज सुबह सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा कर्रेगुट्टा के पास जोला ग्राम में हुआ. जवान के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए चॉपर के माध्यम से भेजा गया है. घायल जवान का नाम मुंसिफ खान है. रायपुर में 1800 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, दस्तावेजों की जांच तेज बता…
बलौदाबाजार।’ जिले में भूजल स्तर की गिरावट को देखते हुए बोरखनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी हैं। पलारी तहसील के दतरेगी गांव में रात 11 बजे एक और मामला सामने आया। तहसीलदार लीलाधर कवर और नायब तहसीलदार सी.एल. धुव्र की टीम ने किसान पंचूराम निषाद के खेत में चल रहे अवैध बोरखनन को पकड़ा। रिलायंस रिटेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 29% बढ़ा, रेवेन्यू 88,620 करोड़ रुपये तक पहुंचा वाहन चालक धर्मेंद्र ठाकुर बोरखनन का कोई वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा बनाया और वाहन को जब्त कर गिधपुरी थाने को सौंप दिया।…
रायपुर रेंज साइबर थाने ने साइबर अपराधों के खिलाफ ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई, जिन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था. प्रकरण की शुरुआत तब हुई, जब रायपुर के डॉ. प्रकाश गुप्ता ने थाना आमनाका में शिकायत दर्ज की कि शेयर ट्रेडिंग और मुनाफे के नाम पर उनके साथ 11 लाख रुपये की ठगी की गई. इस शिकायत के आधार…
