Author: satya@anjor
माननीय विधायक श्री मोतीलाल साहु ने बिरगांव की बेटी भूमिका को 12 वीं बोर्ड पर 95.80% प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। *रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र,बीरगांव मण्डल,नगर निगम बीरगांव अंतर्गत वार्ड – 32 के स्व.श्री नंद किशोर देवांगन की सुपुत्री भूमिका देवांगन को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 95.80% अंक के साथ मेरिट लिस्ट में प्रथम रैंक हासिल करने पर उनके निवास पहुँचकर बधाई दी।* *बेटी भूमिका ने अपने माता-पिताजी एवं गुरु के साथ प्रदेश का भी नाम रौशन किया है।* *इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।*
रियासी, जम्मू-कश्मीर | दिनांक 06/06/25 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का भव्य उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक क्षण रेलवे और देश की कनेक्टिविटी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। चिनाब नदी पर बने इस पुल की ऊँचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है, और यह भारत को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले गया है। मुख्य विशेषताएँ: यह पुल समुद्र तल से लगभग 359 मीटर ऊँचा है,…
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी *तबादला नीति से शिक्षा, पुलिस, परिवहन, खनिज, वाणिज्य, पंजीयन विभाग के कर्मचारी बाहर ये कैसी नीति* रायपुर/06 जून 2025। तबादला नीति से शिक्षा, पुलिस, परिवहन, खनिज, वाणिज्य, पंजीयन विभाग, निगम मंडल के कर्मचारी, आबकारी विभाग के कर्मचारियों को बाहर करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार तबादला नीति में कर्मचारी-कर्मचारी में भेदभाव कर रही है। तबादला नीति से शिक्षा, पुलिस, परिवहन, खनिज, वाणिज्य, पंजीयन विभाग के 3.60 लाख कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। ये कैसी तबादला नीति 2025 है। प्रदेश में लगभग…
*भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रूपए क घोषणा* *“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील* रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा…
साथ ही, कैश रिज़र्व रेशियो (CRR) में भी 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है, जिससे यह 3% हो गया है। यह RBI की इस वर्ष की तीसरी लगातार दर कटौती है, जिससे कुल 1% की कटौती हो चुकी है। 📈 बाजार पर प्रभाव RBI के इस फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स में 800 अंकों से अधिक की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी बैंक इंडेक्स 56,644 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, और रियल एस्टेट जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टर्स में 2% से 5% तक की बढ़त…
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* दिनांक – 04 जून 2025 1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में…
यह न सिर्फ एक साधन है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया सशक्त कदम है। हमारी राजनीति सत्ता की नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा की राजनीति है। हमारा संकल्प है कि हर जरूरतमंद को सम्मान और साधन मिले – यही परम पूज्य बाबा साहेब और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों की असली राजनीति है। “वंचितों के जीवन में परिवर्तन लाना ही हमारा मिशन है।” जय भीम
रायपुर पुलिस दिनांक 03.06.25 विवरण – प्रार्थी समीर धु्रव ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छपोरा में रहता है तथा रोजी मजदुरी का कार्य करता है। दिनांक 06.05.2025 को प्रार्थी अपने छोटे भाई के साथ दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/22/ए ई/5314 को लेकर गया था तथा मांढर शराब दुकान के पास करीबन शाम 07.30 बजे पहुचे थे, रास्ते में सामने से आ रही दोपहिया वाहन से टकरा जाने पर विवाद होने पर दोपहिया वाहन को छोड़कर वहां से भाग गये, दोपहिया वाहन में 01 नग मोबाईल फोन था। कुछ देर पश्चात् प्रार्थी वाहन को छोड़े हुए…
✍️ अध्याय 1: वह दिन जब खबर, खुद खबर बन गई वर्ष 2009 — मैं उस दिन ग्राम पंचायत के कुछ खामियों को लेकर एक खबर तैयार करने गया था। वहाँ घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें थीं। मैं पत्रकार के नाते सच्चाई उजागर करने पहुँचा — पर जल्द ही सबकुछ उल्टा हो गया। सरपंच ने मुझे धमकाया और पुलिस से कह दिया — “यह अवैध वसूली करने आया है।” आश्चर्य की बात ये थी कि वहाँ के कुछ लोकल पत्रकार भी इस षड्यंत्र में शामिल थे। देखते ही देखते पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। पूरा…
बीरगांव (रायपुर)। छत्तीसगढ़ की समर्पित एवं जन-सरोकारों से जुड़ी समाचार सेवा छत्तीसगढ़ वंदनीय की प्रति आज नगर निगम बीरगांव के आयुक्त महोदय को भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ वंदनीय के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह समाचार पत्र राज्य की संस्कृति, विकास और जनसमस्याओं की निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। आयुक्त महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणादायक होती है। फोटो में अखबार की प्रति सौंपते हुए छत्तीसगढ़ वंदनीय की टीम और आयुक्त महोदय एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई…
