रायपुर। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से उनके सिविल लाइन स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान लक्ष्मण सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल रहा।
इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने कहा कि भूपेश बघेल का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने तथा पिछड़े वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
लक्ष्मण सेन ने इस आत्मीय मुलाकात एवं मार्गदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
जारीकर्ता:
लक्ष्मण सेन
अध्यक्ष, रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग
रायपुर, छत्तीसगढ़


