धरसीवां। आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा से संकल्प” विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को धरसीवां में किया जाएगा।
शिविर का आयोजन सेवा सदन कार्यालय, धरसीवां में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लिए जानकारी, पंजीयन, आवेदन और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ:
🔹 आधार कार्ड
🔹 आयुष्मान कार्ड
🔹 लर्निंग लाइसेंस
🔹 श्रम कार्ड
🔹 पीएम सूर्य घर योजना
🔹 मेगा हेल्थ कैंप
🔹 बैंकिंग सेवाएं
🔹 राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाएं
राजस्व विभाग की ओर से स्वामित्व संबंधी कार्य, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही ग्रामीणों से आसपास के अन्य लोगों को भी शिविर की जानकारी देने का आग्रह किया गया है।
📍 स्थान: सेवा सदन कार्यालय, धरसीवां
📅 तारीख: 1 अक्टूबर 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे से


