बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में पूजा-अर्चना, पुष्प स्वागत व फल वितरण के साथ श्रद्धा का संगम
रायपुर ग्रामीण/बीरगांव।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 अंतर्गत बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर 18 दिसंबर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान बाबा गुरु घासीदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना, फूलों से स्वागत एवं फल वितरण कर श्रद्धा और सेवा भाव का परिचय दिया गया।
इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मैक मिलन साहू जी, आदरणीय विशा सूरज जी, श्री भागीरथी यादव जी, श्री डेविड साहू जी, गौतम साहू जी, पिंकू गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रगतिशील सतनामी समाज के श्री बबलू अश्विनी त्रिवेंद्र जी, श्री मोहन बंजारे जी सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानव गरिमा के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सद्भाव, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
शोभा यात्रा में पधारे सभी अतिथियों का छाया पार्षद श्रीमती फूलमणी सोनवानी जी के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।


