रायपुर। अत्यंत दुःख और पीड़ा के साथ यह समाचार प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 14, रावाभाठा निवासी स्व. अशोक कुमार निषाद का शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के धनी स्व. अशोक कुमार निषाद समाज व परिवार के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे।
उनका जाना परिवार ही नहीं, बल्कि मोहल्ले और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार, रिश्तेदारों व असंख्य शुभचिंतकों को शोकाकुल छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हर आंख नम है।
शोकाकुल परिवार ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को तथा दशगात्र कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025 (सोमवार) को संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन निषाद भवन, वार्ड क्रमांक 14, रावाभाठा, रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा। चौका आरती एवं तेरहवीं कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
इस दुःख की घड़ी में क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
— सत्य के अंजोर न्यूज़ परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि


