Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर बरसीं Supriya Shrinate, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नई दिल्ली।

    May 12, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»नई गाइडलाइन दरों में 100 से 800% की बढ़ोतरी: सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र
    छत्तीसगढ़

    नई गाइडलाइन दरों में 100 से 800% की बढ़ोतरी: सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

    satya@anjorBy satya@anjorDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि खरीदी-बिक्री के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 100 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक की भारी-भरकम बढ़ोतरी के खिलाफ राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस वृद्धि को “जनविरोधी, अव्यावहारिक और आर्थिक अन्याय” करार देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विस्तृत पत्र लिखकर इस निर्णय को तत्काल स्थगित करने की मांग की है।

    जनभावनाओं को अनदेखा कर लिया गया निर्णय: सांसद बृजमोहन

    पत्र में सांसद अग्रवाल ने कहा कि गाइडलाइन दरों में वृद्धि बिना किसी जन-परामर्श, वास्तविक मूल्यांकन और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के कर दी गई है। इस निर्णय ने किसानों, छोटे व्यापारियों, कुटीर-उद्यमियों, मध्यम वर्ग, रियल एस्टेट सेक्टर सहित निवेशकों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि “यह निर्णय न ‘Ease of Living’ के अनुरूप है न ‘Ease of Doing Business’ के। प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पर सीधा आघात हुआ है।”

    725% और 888% वृद्धि के उदाहरण चौंकाने वाले

    सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में लाभांडी और निमोरा जैसे गांवों का उदाहरण देते हुए बताया कि गाइडलाइन दरों में 725% और 888% तक वृद्धि कर दी गई है, जबकि इन क्षेत्रों में न तो नगरीय सुविधाओं का विस्तार हुआ है और न ही वास्तविक बाजार मूल्य इतने अधिक हैं। साथ ही उन्होंने नवा रायपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अचानक नगरीय क्षेत्र घोषित करने पर भी सवाल उठाए। सांसद अग्रवाल ने कहा कि “बिना आधारभूत सुविधाएं विकसित किए नगरीय क्षेत्र घोषित करना उचित नहीं है और इसका प्रतिकूल प्रभाव सीधे जनता पर पड़ेगा।”

    99% जनता पर बोझ, 1% भूमि अधिग्रहण का तर्क गुमराह करने वाला

    सरकार की ओर से यह तर्क दिया जा रहा है कि गाइडलाइन दर बढ़ने से किसानों को भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा मिलेगा। इस पर सांसद ने कहा “सिर्फ 1% भूमि अधिग्रहण होती है और उसके नाम पर 99% जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। यह नीति जनहित के विपरीत है।” साथ ही उन्होंने कहा कि गाइडलाइन दरें बढ़ाने के बावजूद पंजीयन शुल्क 4% ही रखा गया है, जबकि इसे घटाकर 0.8% किया जाना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिले।

    मुख्यमंत्री से की तीन महत्वपूर्ण मांगें

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तीन प्रमुख मांगें की हैं—

    1. 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन को तत्काल स्थगित किया जाए।
    2. पूर्व की गाइडलाइन दरें पुनः लागू की जाएं।
    3. स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाकर वास्तविक बाजार मूल्यांकन करवाया जाए।

    साथ ही नवा रायपुर में जोड़े गए ग्रामीण क्षेत्रों को पुनः ग्रामीण क्षेत्र घोषित करने और पंजीयन शुल्क को 4% से घटाकर 0.8% करने की भी मांग की है।

    “जनभावनाओं का सम्मान ही लोकतंत्र का आधार” — बृजमोहन

    प्रदेश की जनता के हक में हमेशा सक्रिय रहने वाले सांसद बृजमोहन ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान किए बिना ऐसी बढ़ोतरी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह जनता की आवाज उठाते रहेंगे और इस मुद्दे पर सरकार से तत्काल राहत की उम्मीद करते हैं।

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पत्र

    जनता की आवाज बने सांसद

    गाइडलाइन दरों की अचानक और अत्यधिक वृद्धि के कारण प्रदेश में किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक व्यापक असंतोष है। ऐसे में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल को आम जनता का समर्थन भी मिल रहा है। प्रदेश की राजनीति में जननायक छवि रखने वाले अग्रवाल का यह कदम यह दर्शाता है कि वह सत्ता या राजनीति नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर लगी रोक, पार्षद इकराम अहमद ने फैसले का किया स्वागत

    May 12, 2026

    हैदराबाद से स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे विधायक मोतीलाल साहू से तहसील साहू संघ बीरगांव ने की सौजन्य भेंट

    May 10, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर लगी रोक, पार्षद इकराम अहमद ने फैसले का किया स्वागत

    May 12, 2026

    हैदराबाद से स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे विधायक मोतीलाल साहू से तहसील साहू संघ बीरगांव ने की सौजन्य भेंट

    May 10, 2026
    Latest Posts

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर लगी रोक, पार्षद इकराम अहमद ने फैसले का किया स्वागत

    May 12, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.