Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    छत्तीसगढ़

    राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorNovember 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं में हो रहा निरंतर विकास — रायगढ़ में राज्योत्सव का किया शुभारंभ

     

    रायगढ़, 3 नवंबर 2025।

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया। उन्होंने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेशवासियों को रजत जयंती की हार्दिक बधाई दी।

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण है कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस राज्य की स्थापना का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और संकल्प को जाता है, जिनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर सका है।

     

    श्री चौधरी ने कहा कि यह रजत जयंती वर्ष प्रदेश की विकास यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से “विजन 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

     

     

    —

     

    राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, तब छत्तीसगढ़ भी उसी संकल्प के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सात घंटे प्रदेश में व्यतीत किए और अनेक विकास कार्यों की सौगात दी, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से पहले छत्तीसगढ़ की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी — हमारे लौह अयस्क और वन संपदा का लाभ हमें नहीं मिल पाता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। राज्य निर्माण के बाद प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

     

     

    —

     

    शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

     

    श्री चौधरी ने बताया कि जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ, तब प्रदेश में केवल एक शासकीय मेडिकल कॉलेज था, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है और जल्द ही यह 20 से अधिक हो जाएगी। एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर अब 2000 तक पहुँचने वाली हैं।

     

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में IIT, IIM, NIT, IIIT जैसे राष्ट्रीय स्तर के अनेक संस्थान संचालित हैं, जो छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक प्रगति के प्रमाण हैं।

     

     

    —

     

    रायगढ़ में तेजी से हो रहा विकास

     

    वित्त मंत्री 1अने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिला निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रायगढ़ में शिक्षा, उद्योग और संस्कृति के क्षेत्र में व्यापक प्रगति हो रही है।

     

    उन्होंने बताया कि नालंदा परिसर का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। साथ ही संस्कृत महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, उद्यानिकी महाविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं।

     

    रायगढ़ में ऑक्सीजोन पार्क, एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड सहित नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया जा रहा है। नगर विकास और सड़क चौड़ीकरण के कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं।

     

     

    —

     

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

     

    राज्योत्सव समारोह के प्रथम दिन स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

    श्रीमती सोमादास एवं ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, डॉ. दीपिका सरकार एवं ग्रुप द्वारा शिव स्त्रोत नृत्य, कुमारी मानवी अग्रवाल द्वारा कथक और कार्मेल कन्या स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मराठी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।

     

    कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी 8-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025

    रिश्तेदार ने मूक-बधिर महिला के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

    November 13, 2025
    Advertisement
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025

    रिश्तेदार ने मूक-बधिर महिला के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

    November 13, 2025
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    © 2025 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.