Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»अग्रवाल समाज ने जातिगत जनगणना में पृथक दर्ज किए जाने हेतु राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    छत्तीसगढ़

    अग्रवाल समाज ने जातिगत जनगणना में पृथक दर्ज किए जाने हेतु राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJune 16, 2025Updated:June 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    📅 दिनांक: 16 जून 2025

    🖋 सत्य के अंजोर न्यूज डेस्क, रायपुर

    *छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज ने जातिगत जनगणना में पृथक पहचान की मांग की*

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में भेंट कर राष्ट्रीय जातिगत जनगणना के संदर्भ में महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल कर रहे थे।

     

    प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अग्रवाल समाज के लोग परंपरागत रूप से व्यापार, व्यवसाय एवं वाणिज्य क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। ब्रिटिश शासन काल से ही जनगणना में उन्हें “बनिया” या “वैश्य” शब्दों से संबोधित किया जाता रहा है, जिससे वास्तविक जातिगत पहचान अस्पष्ट रह गई है। यह त्रुटि ब्रिटिश काल से चली आ रही है जिसे आगामी जनगणना में सुधारे जाने की आवश्यकता है।

     

    इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री श्री संजय अग्रवाल ने ज्ञापन के विषयवस्तु की जानकारी देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि भारत सरकार ने आगामी जनगणना में नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के साथ ही जातिगत विवरण भी एकत्र करने की घोषणा की है। अग्रवाल समाज इस निर्णय का हार्दिक स्वागत करता है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है।

     

    ज्ञापन में यह विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि आगामी जनगणना प्रपत्र में जातियों की निर्धारित सूची में “अग्रवाल” जाति को पृथक रूप से अंकित किया जाए ताकि समाज को उसकी वास्तविक पहचान मिल सके।

     

    इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों से राज्यपाल महोदय को अवगत कराया और समाज के आगामी बड़े कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय को आमंत्रित करने का आग्रह किया। जिस पर राज्यपाल महोदय ने सहमति जताते हुए भविष्य में कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।

     

    माननीय राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए जातिगत जनगणना के संबंध में अपनी सहमति जताई और कहा कि वे इस विषय को केंद्र सरकार तक अग्रेषित कराएंगे।

     

    इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री श्री संजय अग्रवाल (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल (नंदू), प्रांतीय संगठन मंत्री एवं युवा टीम के सक्रिय सदस्य श्री श्लोक अग्रवाल, दुर्ग से श्री महेंद्र सेक्सएरिया एवं श्री जयदेव सिंघल शामिल रहे।

     

    संजय अग्रवाल

    प्रांतीय महामंत्री

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    बीरगांव निगम क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात: 53 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 1.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

    March 14, 2026

    धरसींवा को बड़ी सौगात: सिलयारी व सिलतरा में बनेंगे नए थाना भवन, 1.10 करोड़ की स्वीकृति

    March 12, 2026

    बिरगांव बाजार में गुम हुआ 6 वर्षीय बालक चंद घंटों में मिला, उरला पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

    March 10, 2026

    UPSC में रायपुर की बेटी का कमाल: वैभवी अग्रवाल ने हासिल की AIR 35, अग्रवाल समाज ने किया भव्य सम्मान

    March 7, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    बीरगांव निगम क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात: 53 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 1.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

    March 14, 2026

    धरसींवा को बड़ी सौगात: सिलयारी व सिलतरा में बनेंगे नए थाना भवन, 1.10 करोड़ की स्वीकृति

    March 12, 2026

    बिरगांव बाजार में गुम हुआ 6 वर्षीय बालक चंद घंटों में मिला, उरला पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

    March 10, 2026

    UPSC में रायपुर की बेटी का कमाल: वैभवी अग्रवाल ने हासिल की AIR 35, अग्रवाल समाज ने किया भव्य सम्मान

    March 7, 2026
    Latest Posts

    बीरगांव निगम क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात: 53 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 1.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

    March 14, 2026

    धरसींवा को बड़ी सौगात: सिलयारी व सिलतरा में बनेंगे नए थाना भवन, 1.10 करोड़ की स्वीकृति

    March 12, 2026

    बिरगांव बाजार में गुम हुआ 6 वर्षीय बालक चंद घंटों में मिला, उरला पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

    March 10, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.