Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»मनोरंजन»Aaj Ka Rashifal 22 April 2025: आज इन राशि वालों के सभी काज बिना बाधा के होंगे पूरे, संकटमोचन हनुमान जी का रहेगा विशेष आशीर्वाद, पढ़ें दैनिक राशिफल
    मनोरंजन

    Aaj Ka Rashifal 22 April 2025: आज इन राशि वालों के सभी काज बिना बाधा के होंगे पूरे, संकटमोचन हनुमान जी का रहेगा विशेष आशीर्वाद, पढ़ें दैनिक राशिफल

    satya@anjorBy satya@anjorApril 22, 2025Updated:April 30, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    22 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारंभ है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ कहीं मंदिर दर्शन करने जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम बच सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता के योग बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जाएंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से कॉल आएगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट से मन पसंद उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्तें में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। माता-पिता आपको गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर आज जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें। आज शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    तुला राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा, इससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है, जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको रिलैक्स फील होगा। बच्चे आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। छात्र आज ऑनलाइन किसी टॉपिक को समझने की कोशिश करेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, आज बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कार्यों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025

    धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    November 24, 2025
    Advertisement
    Editors Picks

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025

    धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    November 24, 2025
    Latest Posts

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.