Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»रात के अंधेरे में हेलमेटधारी गैंग का हमला; दो दुकानों में सेंधमारी CCTV कैमरे में कैद
    छत्तीसगढ़

    रात के अंधेरे में हेलमेटधारी गैंग का हमला; दो दुकानों में सेंधमारी CCTV कैमरे में कैद

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    खैरागढ़। शांत माने जाने वाले छुईखदान क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक तेजी से बढ़ा है। बीती रात विचारपुर और जंगलपुर में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर न सिर्फ पुलिस को चुनौती दी, बल्कि ग्रामीणों को दहशत में भी डाल दिया। वारदातों की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोर पूरी तैयारी के साथ हेलमेट पहनकर पहुंचे और चंद मिनटों में ताला तोड़कर चोरी की कोशिश को अंजाम दे गए।

    विचारपुर : हेलमेट लगाकर दुकान में घुसे चोर, 2500 गायब

    विचारपुर के आरके ट्रेडर्स एवं हार्डवेयर दुकान में दो अज्ञात चोर देर रात स्कूटी से पहुंचे। हेलमेट पहने दोनों युवक बिना किसी हड़बड़ी के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर दुकान के काउंटर को खंगाल रहे हैं और करीब 2500 रुपये की चिल्लर राशि लेकर वापस निकल जाते हैं।

    यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में खलबली मची है। दुकानदारों का कहना है कि हेलमेट की वजह से चोरों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

    जंगलपुर : कृषि केंद्र दुकान उड़ाई, नगदी व सामग्री पार

    जंगलपुर के कृषि केंद्र दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर घुसपैठ की और काउंटर में रखी नकदी के साथ कीटनाशक समेत कई कृषि उपयोगी सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलते ही चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों में रोष बढ़ गया।लोगों का कहना है कि चोर अब खुलेआम वारदात कर रहे हैं, और रात होते ही गांव में डर का माहौल बन जाता है।

    नए हथकंडों से वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    ग्रामीणों का मानना है कि चोर अब अपने तौर-तरीके बदल चुके हैं। हेलमेट पहनकर चेहरे छिपाना, तेज़ औजारों से ताला तोड़ना और सुनसान गलियों को निशाना बनाना इन नई रणनीतियों ने पुलिस की निगरानी को भी चुनौती दे दी है। मुख्य मार्ग पर चोरी होने से लोग यह सवाल उठा रहे हैं, कि जब यहां असुरक्षा है, तो अंदरूनी इलाकों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

    पुलिस सक्रिय, CCTV फुटेज जब्त

    छुईखदान थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि विचारपुर की घटना में चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। उनका कहना है “फुटेज के आधार पर जांच चल रही है, आरोपी जल्द पकड़ में आएंगे।

    छुईखदान क्षेत्र में एक के बाद एक घटनाओं ने ग्रामीणों को असुरक्षा की स्थिति में ला दिया है। लोग अब रात में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस निगरानी की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.