Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश की घोषणा, अग्र महाकुंभ में CM साय ने दी ऐतिहासिक सौगात

    September 20, 2026

    रायपुर में बिजली बिल वसूली अभियान तेज, 1.28 करोड़ की वसूली

    September 20, 2026

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश की घोषणा, अग्र महाकुंभ में CM साय ने दी ऐतिहासिक सौगात
    छत्तीसगढ़

    अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश की घोषणा, अग्र महाकुंभ में CM साय ने दी ऐतिहासिक सौगात

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorSeptember 20, 2026
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित “अग्र महाकुंभ-2026” में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की।

     

    मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अग्र महाकुंभ का सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा। प्रदेशभर से पहुंचे अग्रवाल समाज के हजारों प्रतिनिधियों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

    समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अग्रवाल समाज ने सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवान श्री अग्रसेन जी के सिद्धांत आज भी समाज को परस्पर सहयोग, मानवता और अंत्योदय की प्रेरणा देते हैं। इन्हीं आदर्शों और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अब प्रत्येक वर्ष अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश रहेगा।

     

    डॉ. अशोक अग्रवाल ने जताया आभार

     

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अग्र महाकुंभ में पहुंचकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने के साथ भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों और अग्रवाल समाज के योगदान को सम्मान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन के प्रति पूरे अग्रवाल समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

     

    समाज में हर्ष की लहर

     

    श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष श्री संजय मित्तल एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल ने भी घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अग्र महाकुंभ में आगमन और अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा समाज के लिए अविस्मरणीय अवसर है।

     

    उन्होंने कहा कि इस निर्णय से नई पीढ़ी को भगवान श्री अग्रसेन जी के जीवन-दर्शन, सिद्धांतों और सामाजिक योगदान को जानने का अवसर मिलेगा।

     

    हजारों समाजबंधुओं की मौजूदगी में हुई घोषणा

     

    अग्र महाकुंभ के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल ने की। कार्यक्रम के संरक्षक छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहे।

     

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अमर अग्रवाल, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, विभिन्न अग्रवाल सभाओं के प्रतिनिधि तथा प्रदेशभर से आए हजारों समाजबंधु उपस्थित रहे।

     

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय महामंत्री श्री संजय अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर ‘नंदू’ अग्रवाल, सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के महामंत्री श्री सुनील ‘बॉबी’ अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष गोयल, कार्यक्रम संयोजक श्री कन्हैयालाल अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ की 62 अग्रवाल सभाओं के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

     

    समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि भगवान श्री अग्रसेन जी सेवा, समानता, अहिंसा, परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा को समाज ने भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों और अग्रवाल समाज के योगदान के सम्मान के रूप में देखा।

     

    अग्र महाकुंभ में उपस्थित समाजजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का करतल ध्वनि से अभिनंदन करते हुए इस घोषणा के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में बिजली बिल वसूली अभियान तेज, 1.28 करोड़ की वसूली

    September 20, 2026

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    रायपुर में बिजली बिल वसूली अभियान तेज, 1.28 करोड़ की वसूली

    September 20, 2026

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026
    Latest Posts

    रायपुर में बिजली बिल वसूली अभियान तेज, 1.28 करोड़ की वसूली

    September 20, 2026

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.