Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    24 हफ्तों के अध्ययन में डायबिटीज नियंत्रण में दिखा सुधार, शुद्ध शाकाहारी भोजन और 14 घंटे का उपवास रहा प्रभावी

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»बिरगांव में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: राम मंदिर दान में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, गूंजा नारा— “पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चंदा चोरों से”
    ब्रेकिंग न्यूज़

    बिरगांव में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: राम मंदिर दान में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, गूंजा नारा— “पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चंदा चोरों से”

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बिरगांव, 13 जुलाई। देश में प्रभु श्रीराम मंदिर के दान एवं चंदे को लेकर लगाए जा रहे कथित अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को व्यास तालाब चौक, बिरगांव में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चंदा चोरों से” सहित कई नारे लगाए। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

    कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के दान-पात्र से जुड़े चंदे में कथित गड़बड़ियां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय हैं। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं द्वारा विश्वास और आस्था के साथ दिए गए दान का पूरी पारदर्शिता से उपयोग होना चाहिए तथा यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि “प्रभु श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक हैं। मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता की आस्था और विश्वास की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।”

    इस अवसर पर जनसेवक श्री पंकज शर्मा, महापौर श्री नंदलाल देवांगन, बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री योगेंद्र सोलंकी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

    > नोट: यह समाचार प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों, नारों और आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    24 हफ्तों के अध्ययन में डायबिटीज नियंत्रण में दिखा सुधार, शुद्ध शाकाहारी भोजन और 14 घंटे का उपवास रहा प्रभावी

    August 26, 2026

    फुंडहर गौठान में गौ माता की लगातार मौत पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रदर्शनात्मक रुख, जोन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

    August 25, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.