रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री लखन लाल कोशले के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री लखन लाल कोशले ने अपने लंबे सामाजिक जीवन में समाज सुधार, संगठन सशक्तिकरण और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में समाजहित के अनेक ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए, जिनमें मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने की दिशा में जनजागरण अभियान, गिरौदपुरी धाम में मड़वा महल के निर्माण की पहल, तथा रायपुर में समाज के स्थायी कार्यालय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास प्रमुख हैं।
उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिली है। शिक्षा, सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने के लिए उनके प्रयासों की व्यापक सराहना की जाती है।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाज सेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
सत्य के अंजोर न्यूज परिवार की ओर से भी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री लखन लाल कोशले जी को 75वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहें और समाज को अपने अनुभव एवं नेतृत्व से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।


