Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    24 हफ्तों के अध्ययन में डायबिटीज नियंत्रण में दिखा सुधार, शुद्ध शाकाहारी भोजन और 14 घंटे का उपवास रहा प्रभावी

    August 26, 2026

    IPL 2027 से पहले CSK फैंस को बड़ी खुशखबरी! MS Dhoni ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक 30-31 मई को इंदौर में
    ब्रेकिंग न्यूज़

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक 30-31 मई को इंदौर में

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल

    मध्यप्रदेश/इंदौर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर स्थित सिमचा रिजॉर्ट्स में आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन से भी 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में इंदौर पहुंचेगा।

    राष्ट्रीय कार्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श होगा, जिनमें अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान, अग्र पंचायत गठन एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

    यह बैठक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल (कुकी) इंदौर के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मित्तल जी के सानिध्य में संपन्न होगी। राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश भरूका जी के संयोजन में आयोजित इस कार्यकारिणी बैठक में देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी सहभागी होंगे।

    प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक संगठन की भावी दिशा तय करने वाली ऐतिहासिक बैठक सिद्ध होगी तथा समाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

    29 मई को रायपुर-इंदौर फ्लाइट से श्री जयदेव सिंगल (दुर्ग), डॉ. अशोक अग्रवाल (रायपुर), श्रीमती अनीता मोहनलाल अग्रवाल (रायपुर), श्री मातादीन लाल अग्रवाल एवं श्रीमती गोदावरी देवी अग्रवाल इंदौर पहुंचेंगे। वहीं रायगढ़ से श्री बाबूलाल अग्रवाल रायपुर-इंदौर फ्लाइट वाया हैदराबाद से पहुंचेंगे। कोरबा से श्री अशोक मोदी नागपुर-इंदौर फ्लाइट से बैठक में शामिल होंगे।

    इसके अतिरिक्त सड़क मार्ग से श्री महेंद्र सेक्सरिया, श्री आशीष सेक्सरिया, श्री विमल अग्रवाल (राजनांदगांव), श्री आशीष अग्रवाल (थाना खमरिया), श्री अतुल गर्ग एवं श्री वीरेन्द्र अग्रवाल (डोंगरगढ़) इंदौर पहुंचेंगे।

    जारीकर्ता :

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    24 हफ्तों के अध्ययन में डायबिटीज नियंत्रण में दिखा सुधार, शुद्ध शाकाहारी भोजन और 14 घंटे का उपवास रहा प्रभावी

    August 26, 2026

    फुंडहर गौठान में गौ माता की लगातार मौत पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रदर्शनात्मक रुख, जोन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

    August 25, 2026

    सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा, AI और डीपफेक के खतरों पर पुलिस ने किया जागरूक

    August 24, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.