चेन्नई, 9 मई 2026। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। राजभवन, चेन्नई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रेस रिलीज के मुताबिक, सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और तमिलगा वेत्री कझगम विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), विदुथलाई चिरुथैगल काची तथा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किए।
राज्यपाल ने समर्थन पत्रों के आधार पर सी. जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए मंत्रिमंडल गठन का न्योता दिया है। साथ ही उन्हें 13 मई 2026 या उससे पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।
इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नई दिशा और नए समीकरण बनने की चर्चा तेज


