Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    महासमुंद में सुरों का संगम: ‘गाइये और छा जाइये’ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

    June 6, 2026

    धरसींवा को मिली बड़ी सौगात: विधायक अनुज शर्मा के प्रयास से खुलेगा उप रजिस्ट्रार कार्यालय

    June 4, 2026

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा बहुमंजिला भवन निर्माण हेतु सहयोग की अपील

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»UPSC में रायपुर की बेटी का कमाल: वैभवी अग्रवाल ने हासिल की AIR 35, अग्रवाल समाज ने किया भव्य सम्मान
    ब्रेकिंग न्यूज़

    UPSC में रायपुर की बेटी का कमाल: वैभवी अग्रवाल ने हासिल की AIR 35, अग्रवाल समाज ने किया भव्य सम्मान

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की होनहार बेटी वैभवी अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 35 प्राप्त कर प्रदेश और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने साम्राज्य रेजिडेंसी स्थित उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    रायपुर के गुढ़ियारी निवासी श्री शीतल अग्रवाल की सुपुत्री वैभवी अग्रवाल की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ और अग्रवाल समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने वैभवी का फूल-मालाओं से स्वागत कर, श्री अग्रसेन जी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा केक काटकर खुशी साझा की।

    संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने वैभवी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता केवल एक रैंक नहीं बल्कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के सपनों की जीत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

    इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल, अग्र अलंकरण संयोजिका डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल, उच्च शिक्षा ऋण योजना संयोजक डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय खेतान, राधेश्याम अग्रवाल, ललित हरलालका, महिला संगठन की महामंत्री निधि अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, संगीता हरलालका, आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    बधाइयों से भावुक होकर वैभवी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि वह अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को समर्पित करती हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सपनों को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का श्लोक दोहराते हुए कहा –

    “फल की चिंता न करें, कर्म करते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी – आज नहीं तो कल।”

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने वैभवी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। यह अवसर समाज की एकता और युवा प्रतिभाओं के सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    महासमुंद में सुरों का संगम: ‘गाइये और छा जाइये’ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

    June 6, 2026

    धरसींवा को मिली बड़ी सौगात: विधायक अनुज शर्मा के प्रयास से खुलेगा उप रजिस्ट्रार कार्यालय

    June 4, 2026

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा बहुमंजिला भवन निर्माण हेतु सहयोग की अपील

    June 4, 2026

    बम्हनीडीह में भाजपा के पक्ष में बना ऐतिहासिक माहौल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सघन प्रचार अभियान मिशन मोड में जारी

    May 31, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.