Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में जुआ खेलते 19 आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख से अधिक की जब्ती

    March 4, 2026

    नगर निगम बिरगांव में सियासी रंग चढ़ने लगे, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    March 4, 2026

    🔥 रायपुर में 8 मार्च को गूंजेगा नारी शक्ति का स्वर! 🔥 प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बैनर तले न्यू राजेन्द्र नगर में भव्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»नगर निगम बिरगांव में सियासी रंग चढ़ने लगे, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम बिरगांव में सियासी रंग चढ़ने लगे, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    satya@anjorBy satya@anjorMarch 4, 2026Updated:March 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    होली विशेषांक | बिरगांव निगम चुनाव 2026

    नगर निगम बिरगांव में सियासी रंग चढ़ने लगे, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    रायपुर। होली के रंगों के बीच बिरगांव की सियासत भी गर्माने लगी है। लगभग 7–8 माह बाद प्रस्तावित नगर निगम बिरगांव चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अंदरखाने तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्तमान में निगम पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार और स्थानीय विधायक भी भाजपा से हैं—ऐसे में यह चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता दिख रहा है।

    महिला आरक्षण से बदले समीकरण

    इस बार महापौर पद सामान्य महिला आरक्षित होने से मुकाबला और रोचक हो गया है। प्रत्याशी चयन ही जीत-हार की दिशा तय करेगा।

    कांग्रेस में स्थिति स्पष्ट?

    कांग्रेस खेमे में वर्तमान महापौर नंदलाल देवांगन की धर्मपत्नी श्रीमती लता देवांगन की सक्रियता चर्चा में है। वे लगातार क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज करा रही हैं, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

    अन्य संभावित नामों में पूर्व पार्षद लुकेश्वरी लखन साहू का जिक्र है, लेकिन फिलहाल लता देवांगन सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरती दिख रही हैं। पूर्व विधायक का समर्थन भी उन्हें मिल सकता है, ऐसी चर्चाएं हैं।

    भाजपा में घमासान तय

    भाजपा में संभावित दावेदारों की लंबी सूची से मुकाबला रोचक हो सकता है। प्रमुख नामों में—

    पूर्व महापौर अंबिका यदु

    श्रीमती पद्मा चंद्राकर

    पद्मावती ओमप्रकाश साहू

    डिगेश्वरी एवज देवांगन

    शकुन डेविड साहु

    सुनीता वर्मा

    हालांकि अंबिका यदु और पद्मा चंद्राकर पुराने चेहरे हैं, पर उनकी सक्रियता सीमित बताई जा रही है। वर्तमान पार्षद डिगेश्वरी एवज देवांगन और शकुन डेविड साहु के नाम भी चर्चा में हैं। पद्मावती ओमप्रकाश साहू की दावेदारी को नेता प्रतिपक्ष का समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है।

    भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष भागीरथी यादव भी काफी सक्रिय माने जा रहे हैं। वे पूर्व में एल्डरमैन और महापौर प्रतिनिधि रह चुके हैं तथा अपनी पत्नी को मैदान में उतार सकते हैं—ऐसी अटकलें हैं।

    बड़े नेताओं की भूमिका अहम

    बिरगांव की सामाजिक संरचना को “मिनी भारत” कहा जाता है, जहां जातीय समीकरण अक्सर अप्रत्याशित परिणाम देते हैं। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू की पसंद को विशेष महत्व मिल सकता है। साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल की भूमिका भी प्रत्याशी चयन में निर्णायक मानी जा रही है।

    विकास बनाम वर्चस्व की लड़ाई

    प्रदेश में साय सरकार के ढाई साल के विकास कार्य भी चुनावी मुद्दा बन सकते हैं। कांग्रेस जहां निगम में अपने कार्यकाल को उपलब्धियों के रूप में पेश करेगी, वहीं भाजपा राज्य सरकार की योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती के दम पर मुकाबला करेगी।

    कुल मिलाकर, बिरगांव महापौर प्रत्याशी चयन में दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की पसंद ही अंतिम मुहर लगाएगी।

    नोट: यह विशेष सर्वे एवं राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित खबर है। चुनाव में अभी 7–8 माह का समय शेष है।

    #होली_विशेषांक #बिरगांव_निगम_चुनाव2026 #नगर_निगम_बिरगांव #सियासी_रंग #कांग्रेस_भाजपा #राजनीतिक_मुकाबला #रायपुर_न्यूज #छत्तीसगढ़_राजनीति #Election2026 #LocalBodyElection #ChhattisgarhNews #Raipur
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में जुआ खेलते 19 आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख से अधिक की जब्ती

    March 4, 2026

    🔥 रायपुर में 8 मार्च को गूंजेगा नारी शक्ति का स्वर! 🔥 प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बैनर तले न्यू राजेन्द्र नगर में भव्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

    March 4, 2026

    भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. वेदप्रकाश देवांगन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व

    March 2, 2026

    होली पर स्वच्छता का संदेश: नगर पालिक निगम बीरगांव में श्रमदान अभियान आयोजित

    March 1, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.