Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»रायगढ़ में विकास परियोजनाओं की प्रगति का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में विकास परियोजनाओं की प्रगति का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की पहचान

    रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विकासोन्मुखी सोच को धरातल पर उतारने की दिशा में रायगढ़ शहर तेजी से आधुनिक स्वरूप ले रहा है। इसी क्रम में राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने शहर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में, उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री चौधरी ने बताया कि अधिकांश परियोजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं और आगामी एक वर्ष के भीतर कई बड़ी योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

    इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    ऑक्सीजोन और हरित क्षेत्रों से मिलेगी नई पहचान

    वित्त मंत्री ने इतवारी बाजार एवं कबीर चौक में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये हरित क्षेत्र नागरिकों को स्वच्छ, शांत और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगे। यहां योग, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम जैसी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    ओवरब्रिजों पर बनाए जा रहे भित्तिचित्रों और कलात्मक पेंटिंग की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगी।

    शिक्षा, पर्यटन और सार्वजनिक सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

    श्री चौधरी ने नालंदा परिसर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अध्ययन केंद्र बनेगी, जहां आधुनिक तकनीक और ई-रीडिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    इसके साथ ही उन्होंने किसान राइस मिल परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा पहाड़ मंदिर पहुंचकर वहां प्रस्तावित पर्यटन विकास योजनाओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रायगढ़ को पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से भी नई पहचान देंगी।

    यातायात समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

    शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त इंटरस्टेट बस टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव है। वित्त मंत्री ने बताया कि इस टर्मिनल के निर्माण से शहर के भीतर यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि रायगढ़ को एक सुव्यवस्थित, हरित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.