गौ सेवा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को दिया सेवा और संवेदना का संदेश
बीरगांव।बीरगांव नगर निगम के प्रदेश के सबसे कम उम्र के युवा पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा (शहीद भगतसिंह वार्ड क्रमांक 24) ने अपने जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के संदेश के साथ मनाकर एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की। दिनांक 9 जनवरी 2026 को 27 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने माँ बंजारी उज्ज्वल गौ रक्षण केंद्र में फल एवं सब्जियों से कामधेनु गौ माता एवं दूध पीते बछड़े का भव्य चित्र बनवाया और सैकड़ों गौ माताओं को आहार कराया।

इस अवसर पर युवा पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा ने प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को बेजुबान पशुओं, असहाय, अनाथ एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस सेवा अभियान की शुरुआत उन्होंने दो वर्ष पूर्व की थी, जो आज युवाओं के बीच प्रेरणा का माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के जनसेवक पंकज शर्मा, NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा, बीरगांव ब्लॉक अध्यक्ष बैसाखु सागर, पार्षद प्रतिनिधि राजू सिन्हा सहित सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता की और गौ सेवक पार्षद के इस सेवाभावी जन्मदिवस आयोजन की सराहना की।
गौ सेवा के माध्यम से मनाया गया यह जन्मदिवस न केवल एक व्यक्तिगत उत्सव रहा, बल्कि समाज और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला संदेश भी बनकर उभरा।


