Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर बरसीं Supriya Shrinate, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नई दिल्ली।

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»तमनार हिंसा पर महिला कांग्रेस का बड़ा हमला, बोलीं फूलोदेवी नेताम — “भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ICU में”
    ब्रेकिंग न्यूज़

    तमनार हिंसा पर महिला कांग्रेस का बड़ा हमला, बोलीं फूलोदेवी नेताम — “भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ICU में”

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर | 03 जनवरी 2026 रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में हुई हिंसक घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने तमनार में महिला टीआई और महिला आरक्षक के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया।

    फूलोदेवी नेताम ने कहा कि तमनार के गारे पेलमा सेक्टर-1 में जिंदल स्टील को ओपन कास्ट कोल माइंस आवंटन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण, आदिवासी और प्रभावित 14 गांवों के लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई के बावजूद सरकार ने जनता की आवाज़ को अनसुना किया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि कोयला उत्खनन से खेती, जंगल, जल और पर्यावरण पूरी तरह नष्ट हो जाएंगे, इसलिए वे अपनी पुश्तैनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं।

    महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आंदोलन शुरू होने के बाद सरकार या प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी संवाद के लिए आगे नहीं आया, जिससे हालात बेकाबू होते चले गए। परिणामस्वरूप प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

    फूलोदेवी नेताम ने कहा,

    “आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज दुखद है, लेकिन महिला पुलिस कर्मियों के साथ जो हृदयविदारक घटना घटी, वह और भी ज्यादा शर्मनाक है। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ICU में है।”

    उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन को सिर्फ पूंजीपतियों के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। जो भी जनता अपने हक की आवाज़ उठाती है, उसे डराया, धमकाया और कुचला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों को बड़ी गाड़ियों से कुचलने तक की साजिशें की जा रही हैं, जिनके कारण एक आंदोलनकारी की मौत भी हुई — जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर भाजपा सरकार की है।

    फूलोदेवी नेताम ने सवाल उठाया कि

    “जब भाजपा सरकार में महिला टीआई और महिला आरक्षक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है?”

    महिला कांग्रेस ने तमनार घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और आंदोलनकारियों से तत्काल संवाद की मांग की है।

    वंदना राजपूत

    प्रवक्ता

    छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर बरसीं Supriya Shrinate, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नई दिल्ली।

    May 12, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.