Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राष्टीय»दिल्ली»सोना-चांदी की कीमतें फिर से बढ़ीं, बाजार में एक बार फिर बड़ा उछाल देखा गया
    दिल्ली

    सोना-चांदी की कीमतें फिर से बढ़ीं, बाजार में एक बार फिर बड़ा उछाल देखा गया

    satya@anjorBy satya@anjorDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    1 दिसंबर को सोने और चांदी के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ गए. बाजार से आई जानकारी के मुताबिक आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹2,011 बढ़ गई और अब यह ₹1,28,602 रुपए में मिल रहा है. कल तक यही सोना ₹1,26,591 रुपए था. चांदी भी पीछे नहीं रही. एक ही दिन में चांदी ₹9,381 की छलांग लगाकर ₹1,73,740 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे पहले चांदी का रेट ₹1,64,359 रुपए था. कुछ समय पहले ही सोने ने 17 अक्टूबर को ₹1,30,874 रुपए का रिकॉर्ड बनाया था, जबकि चांदी 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 रुपए तक पहुंच गई थी. यानी कीमतों का लगातार ऊपर जाना अभी भी जारी है.

    1 दिसंबर 2025 को सोना (कीमतें प्रति 10 ग्राम, सोर्स- IBJA)

    • 14 कैरेट – ₹75,232
    • 18 कैरेट – ₹96,452
    • 22 कैरेट – ₹1,17,799
    • 24 कैरेट – ₹1,28,602

    शहरों में आज का सोना रेट

    • जयपुर – ₹1,30,630
    • दिल्ली – ₹1,30,630
    • अहमदाबाद – ₹1,30,530
    • लखनऊ – ₹1,30,630
    • पटना – ₹1,30,530
    • मुंबई – ₹1,30,480
    • भोपाल – ₹1,30,530
    • कोलकाता – ₹1,30,480
    • रायपुर – ₹1,30,480
    • चेन्नई – ₹1,31,670

    शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

    दरअसल IBJA जो रेट जारी करता है, उसमें 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता. ज्वेलर्स अपनी लागत और शहर के हिसाब से कीमतें तय करते हैं. कई बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर तय करने में इन्हीं रेट्स का इस्तेमाल करते हैं.

    इस साल सोना और चांदी कितने महंगे हुए?

    इस साल इन दोनों धातुओं की कीमतें काफी बढ़ी हैं.

    • सोने में अब तक ₹52,440 की बढ़ोतरी हो चुकी है. 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 रुपए का था, जो अब बढ़कर ₹1,28,602 हो गया है.
    • चांदी पूरे साल में ₹87,723 बढ़ गई है. पिछले साल इसकी कीमत ₹86,017 रुपए प्रति किलो थी, जबकि आज यह ₹1,73,740 तक पहुंच चुकी है.

    क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

    1. कई देश ज्यादा सोना खरीद रहे हैं

    दुनियाभर के कई केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपने भंडार में भारी मात्रा में सोना जोड़ रहे हैं.

    असर: लगातार खरीद से मांग बनी रहती है और भाव ऊपर चले जाते हैं.

    2. क्रिप्टो और शेयर बाज़ार में अनिश्चितता

    क्रिप्टो पर कड़े नियम और तेज उतार-चढ़ाव की वजह से लोग सुरक्षित निवेश ढूंढ रहे हैं. शादी सीजन आने के कारण भी सोने की खरीद बढ़ गई है.

    असर: मांग बढ़ते ही कीमतें भी बढ़ जाती हैं.

    3. सोना हमेशा सुरक्षित माना जाता है

    सोना नष्ट नहीं होता, महंगाई के समय अपनी कीमत बचा लेता है और लंबे समय में नुकसान नहीं देता.

    असर: इसे सुरक्षित निवेश मानकर लोग इसे लगातार खरीदते रहते हैं.

    क्या सोना आगे और बढ़ेगा?

    मार्केट एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि दुनिया में तनाव और अनिश्चितता जारी रहने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है. उनके मुताबिक, अगर यही माहौल रहा तो इस साल सोना ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.

    सोना खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें? (Gold-Silver Price)

    हॉलमार्क जरूर देखें

    BIS हॉलमार्क सोने की शुद्धता की पहचान है. इसके साथ एक 6 अंकों का कोड होता है जो इसकी क्वॉलिटी बताता है.

    रेट और वजन की दोबारा जांच करें

    24K, 22K और 18K सभी के अलग-अलग रेट होते हैं. खरीदने से पहले IBJA या किसी भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से उस दिन का रेट जरूर देख लें.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    बजट 2026: आम जनता के लिए राहत और विकास का रोडमैप

    February 2, 2026

    Budget 2026 पर महंत का बड़ा हमला: “आंकड़ों की बाजीगरी, जनता के साथ खुला धोखा”

    February 1, 2026

    🔥 छत्तीसगढ़ के युवा समाजसेवी राजकुमार सतनामी का नाम 24 जनवरी को दिल्ली में ‘द गिनीज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में होगा दर्ज 🔥

    January 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    बजट 2026: आम जनता के लिए राहत और विकास का रोडमैप

    February 2, 2026

    Budget 2026 पर महंत का बड़ा हमला: “आंकड़ों की बाजीगरी, जनता के साथ खुला धोखा”

    February 1, 2026

    🔥 छत्तीसगढ़ के युवा समाजसेवी राजकुमार सतनामी का नाम 24 जनवरी को दिल्ली में ‘द गिनीज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में होगा दर्ज 🔥

    January 18, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    बजट 2026: आम जनता के लिए राहत और विकास का रोडमैप

    February 2, 2026

    Budget 2026 पर महंत का बड़ा हमला: “आंकड़ों की बाजीगरी, जनता के साथ खुला धोखा”

    February 1, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.