Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    बीरगांव में गूंजा तिरंगे का जयघोष, 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल अशोक चक्र मानव श्रृंखला

    August 15, 2026

    हरेली हमारी आत्मा है, यह हमारी पहचान और कृषि परंपरा का पर्व: भूपेश बघेल

    August 13, 2026

    आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित | रायपुर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»खेल»वनडे मैच के दौरान बेहतर नेटवर्क सुविधा देने के लिए BSNL और JIO कर रहे हैं तैयारी… BCCI स्पाइडर कैमरे की व्यवस्था भी कर रहा है
    खेल

    वनडे मैच के दौरान बेहतर नेटवर्क सुविधा देने के लिए BSNL और JIO कर रहे हैं तैयारी… BCCI स्पाइडर कैमरे की व्यवस्था भी कर रहा है

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिसंबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा डे-नाइट वन डे मैच खेला जाएगा. यहां मैच देखने आने वाले लगभग 50 हजार दर्शकों के मोबाइल पर बेहतर नेटवर्क देने के लिए BSNL के साथ ही रिलायंस JIO ने अस्थायी टॉवर पर अपना काम शुरू कर दिया है. स्टेडियम के मीडिया बॉक्स, वीआईपी और पैवेलियन के साथ ड्रेसिंग रुम में बीएसएनएल ने तगड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा है, इसके चलते यहां वाईफाई कनेक्टिविटी में दिक्कत नहीं आएगी.

    इसके अलावा बीएसएनएल स्टेडियम के आसपास 500 मीटर के दायरे में लगे हाईपावर एंटिना के रेंज बढ़ाने की कवायद में जुटा हुआ है. बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के पास सत्यसांई अस्पताल के ठीक बाजू में उनका हाईपावर एंटिना लगा हुआ है. वहीं स्टेडियम के सामने एंट्री गेट के बाजू में भी एक एंटिना काम कर रहा है. तीसरा एंटिना रेलवे पटरी की ओर से लगा है. उन्होंने कहा कि इन तीनों एंटिना की फ्रीक्वेंसी मैच वाले दिन बढ़ा दी जाएगी, इससे बीएसएनएल सिम यूजर्स को नेटवर्किंग की दिक्कत नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लगभग 50 हजार यूजर्स यदि एक साथ मोबाइल कनेक्टिविटी चाहेंगे तो किसी भी कंपनी के लिए यह संभव नहीं होता.

    इधर JIO की टीम ने भी यहां बेहतर नेटवर्क पर काम शुरू कर दिया है. बताया गया कि उनका एक स्थायी टॉवर पहले से ही है, उसकी फ्रिक्वेंसी बढ़ाकर दो और अस्थायी टॉवर यहां लगा रहे हैं, इसके लिए अधिकृत अथॉरिटी से अनुमति ली गई है.

    स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय प्रसारण आदि के लिए ब्रॉडकास्ट के लिए बीएसएनएल ने फाइबर ऑप्टिक की लाइन बिछा रखी है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी जीएस मूर्ति जो बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके मुताबिक अंडरग्राउंड केबल की लीज लाइन डालकर बीएसएनएल ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी है, इसलिए प्रसारण व्यवस्था में दिक्कत नहीं आएगी. क्योंकि यह लाइन केवल इसी उपयोग के लिए डाली गई है. इसके अलावा गुणवत्ता के साथ प्रसारण के लिए अधिक बैंडविड्थ की आवश्यकता होती है. इसलिए BSNL की फाइबर लाइन का उपयोग यहां किया गया है.

    स्पाइडर कैमरे के साथ लगेंगे 65 कैमरे

    भारत व दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय मैच को कवर करने के लिए बीसीसीआई की अधिकृत 50 एक्सपर्ट की ब्रॉडकॉस्टिंग टीम इसी सप्ताह रायपुर पहुंच जाएगी. इसके पहले निरीक्षण दल ने यहां स्पाइडर कैमरे की सिफारिश कर दी है. हाई रेंज का यह कैमरा स्टेडियम में मैदान के ठीक बीच में केबल के सहारे लगेगा. इसी के साथ स्टेडियम के चारों और दर्शकदीर्घा और अलग-अलग एंगल से कवरेज के लिए तकरीबन 65 कैमरे यहां मैच के दो दिन पहले यानि की 30 नवंबर तक लग जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    बीरगांव में गूंजा तिरंगे का जयघोष, 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल अशोक चक्र मानव श्रृंखला

    August 15, 2026

    हरेली हमारी आत्मा है, यह हमारी पहचान और कृषि परंपरा का पर्व: भूपेश बघेल

    August 13, 2026

    आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित | रायपुर

    August 2, 2026

    बीरगांव में ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ अभियान तेज, एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

    July 29, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.