Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»DG–IG कॉन्फ़्रेंस का आज दूसरा दिन… CM साय तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे… जमीन की नई गाइडलाइन दरों के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    DG–IG कॉन्फ़्रेंस का आज दूसरा दिन… CM साय तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे… जमीन की नई गाइडलाइन दरों के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा, बिलासपुर और  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे. कोरबा जिले में चारपारा के नया कोहडिया के निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे. बिलासपुर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह शाम लगभग 5 बजे तक रायपुर लौटेंगे.

    DG- IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. विकसित भारत सुरक्षित भारत पर रणनीति बनेगी. आंतरिक मुद्दों, नक्सलवाद, आतंकवाद समेत तमाम बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री देश के सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. आज कुल चार सत्र में बैठक होगी.

    पीएम मोदी होंगे शामिल 

    पीएम मोदी सुबह 8:15 बजे आईआईएम पहुंचेंगे. डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी का स्वागत कार्यक्रम होगा स्वागत कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. 12 घंटे तक देश की सुरक्षा , आतंकवाद ,नक्सलवाद , साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी. रात 8:35 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे. रात 8:45 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस M 01 पहुचेंगे. जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे.

    आधारकार्ड अपडेट करने आज लगेगा शिविर

    रायपुर. डीडीनगर में डाक विभाग द्वारा आधारकार्ड से संबंधित अद्यतन प्रक्रिया एवं नामांकन के लिए 29 नवंबर को शिविर लगाया जा रहा है. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में यह शिविर लगाया जाएगा, जहां कोई भी अपने मूल दस्तावेजों के साथ आधारकार्ड अपडेट करा सकता है और  नामांकन भी करा सकता है.

    कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक आज

    अम्बिकापुर. कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक 29 नवम्बर 2025 को दोपहर 02:00 बजे से शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो, अम्बिकापुर में आयोजित की गई है. उपसंचालक कृषि ने सर्व संबंधितों को निर्धारित समय में उपस्थित होने का आग्रह किया है.

    जमीन की गाइडलाइन दरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

    जमीन की बढ़ी दरों को लेकर कांग्रेस का आज सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी. विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया जाएगा. विरोध प्रदर्शन के बाद सभी जिलों में पत्रकार वार्ता होगी. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं. कांग्रेस का कहना है कि भूमि की गाइडलाइन की दरें आम आदमी को परेशान करने वाली है. दरे वापस लिये जाने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा.

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    राष्ट्रीय सम्मेलन

    संस्था- गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    स्थान- कालीबाड़ी रोड स्थित महाविद्यालय का गुरुकुल प्रेक्षागृह

    समय- सुबह 10 बजे से.

    छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद की बैठक

    स्थान- परिषद का प्रदेश कार्यालय शुक्ल भवन, बूढ़ापारा

    समय- सायं 4 बजे से.

    भागवत कथा

    कथावाचक संजय कृष्ण उपाध्याय-वृंदावन

    संस्था- श्रीराम जानकी दरबार मंदिर

    स्थान- वीर सावरकर नगर हीरापुर

    समयः अपराह्ण 3 बजे से.

    श्रीराम कथा

    कथाव्यास- अभिनंदन महाराज वृंदावन

    संस्था- न्यू शांति नगर विकास परिषद एवं शिष्य परिवार

    स्थान- नेताजी चौक न्यू शांति नगर स्थित श्रीवैष्णो माता मंदिर परिसर

    समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक.

    योग-क्लास

    संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम

    स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन

    समय शाम 5 से 6 बजे तक.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026
    Latest Posts

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.