Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर बरसीं Supriya Shrinate, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नई दिल्ली।

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»ऑनलाइन टोकन और उन्नत सुविधाओं के चलते टीकाराम साहू बने प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सक्षम किसान
    छत्तीसगढ़

    ऑनलाइन टोकन और उन्नत सुविधाओं के चलते टीकाराम साहू बने प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सक्षम किसान

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी साबित हो रही है। प्रशासन द्वारा डिजिटल नवाचार और सुगम सेवाओं के विस्तार का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। इसी सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रेरक उदाहरण हैं धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम गातापार के प्रगतिशील किसान  टीकाराम साहू, जिनका अनुभव जिलेभर के किसानों के लिए मिसाल बन गया है।

    ऑनलाइन टोकन से खत्म हुई अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा

    श्री साहू ने सेवा सहकारी समिति कोड़ेबोड में 144 क्विंटल धान विक्रय किया। वे बताते हैं कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव ऑनलाइन टोकन सुविधा है। ‘टोकन तुंहर हांथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें बिना किसी भीड़ और कतार में लगे आसानी से टोकन प्राप्त हुआ। निर्धारित समय पर केंद्र पहुँचकर उन्होंने सुचारु रूप से धान की तौल और विक्रय की प्रक्रिया पूरी की।

    उन्नत पद्धतियों और आधुनिक कृषि यंत्रों से बढ़ा उत्प

    इस वर्ष उन्होंने 4 हेक्टेयर में धान की खेती की है। समय पर सिंचाई, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक उपकरणों के उपयोग से उनकी पैदावार बेहतर हुई। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष के धान की राशि से खरीदा गया जॉन डियर का ट्रैक्टर उनके लिए खेती में बड़ा सहायक सिद्ध हुआ। जुताई, समतलीकरण, कटाई, परिवहन जैसे कार्य अब तेज़, सटीक और कम लागत में हो रहे हैं, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ी

    आर्थिक सशक्तिकरण के साथ खुशियाँ भी

    धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि ऋण चुकाने, अगली फसल की तैयारी, खाद, बीज की खरीदी और अन्य कृषि कार्यों में करेंगे। साथ ही वे अपने दोनों पुत्रों के विवाह की तैयारी में भी जुटे हैं। मुस्कुराते हुए वे बताते हैं कि इस शुभ अवसर पर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी निमंत्रण देने की इच्छा रखते हैं।

    तकनीक, सुगमता और प्रतिबद्धता से बदला परिदृश्य

    श्री टीकाराम साहू का अनुभव यह दर्शाता है कि ऑनलाइन टोकन सुविधा, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खरीदी केंद्र व्यवस्थाएँ और प्रशासन द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे संसाधन उनके लिए वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं। धमतरी जिला आज आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता की संयुक्त शक्ति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय लिख रहा है, जहाँ किसान न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि विकास की मुख्य धारा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।है।

    ादन

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर लगी रोक, पार्षद इकराम अहमद ने फैसले का किया स्वागत

    May 12, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.