Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बड़ा आवास मेला: 23 से 25 नवंबर तक रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेला, सपनों का घर तलाश रहे लोगों के लिए सुनहरा अवसर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बड़ा आवास मेला: 23 से 25 नवंबर तक रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेला, सपनों का घर तलाश रहे लोगों के लिए सुनहरा अवसर

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 21, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। आवासीय योजनाओं की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कर रहा है। यह मेला 23, 24 और 25 नवंबर को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में होगा। मेले को लेकर आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर अवनीश शरण भी मौजूद रहे।

    आवास मेला में हाउसिंग लोन के लिए सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल होंगे। लोग साइट विजिट का लाभ ले सकेंगे। वास्तु शास्त्र से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही नई आधुनिक तकनीक को शामिल किया गया है। मेले में कई गिफ्ट वाउचर और गिफ्ट हैम्पर भी रखे गए हैं।

    हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि हमारी सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त किया है। पहले लोन और ब्याज को लेकर लगातार चिंताएं थीं, लेकिन अब नई पॉलिसी के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से काम किया जा रहा है। आवास परियोजनाएं कितनी जरूरी हैं और सरकार इस विषय को लेकर कितनी संजीदा है, यह इसी से समझा जा सकता है। मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहा है। पहले आवास योजनाओं के क्राइटेरिया पूरे नहीं हो पाते थे, लेकिन अब हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं और कार्यों की गति में स्पष्ट तेजी आई है। उन्होंने बताया कि आवास मेले का आयोजन 23, 24 और 25 नवंबर को बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आवास मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री साय करेंगे।

    अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 2 हजार 60 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना शुरू की जा रही है, जो 22 जिलों में चलेगी। हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी परियोजना एक साथ शुरू होगी। वर्ष 2024 तक पिछले पांच सालों में हाउसिंग बोर्ड ने केवल 250 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि एक वर्ष हमने 600 करोड़ का बिजनेस किया है। यह सफलता इसलिए मिली है क्योंकि सरकार ने पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग की है। पहले भी मेला आयोजित होता था, लेकिन इस बार 2 हजार करोड़ की वैकेंसी के लिए भी रहेगा। लोग राशि जमा कर अपना मकान वहीं चुन सकेंगे। हाउसिंग बोर्ड के जितने भी ब्रांड पार्टनर्स हैं, उनके सभी मटेरियल और तकनीकी स्टॉल भी मेले में शामिल होंगे।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड मृतप्राय स्थिति पर था, जिसे बीजेपी सरकार ने ठीक किया। हाउसिंग बोर्ड पर 700 करोड़ रुपये का लोन पटाने का काम किया गया। जनवरी 2025 में OTS-2 लॉन्च किया गया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमारी सरकार में अब परियोजना के लिए पहले 30 फ़ीसदी बुकिंग होना अनिवार्य किया गया है, जिसके बाद ही अब टेंडर प्रक्रिया और निर्माण का काम किया जाएगा। जहां डिमांड होगी, वहीं पर काम किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.