Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»राज्य गठन के बाद सुरेश पहले आदिवासी IAS अधिकारी बने। आज 55 किसानों से लगभग 3434 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। एक अधिकारी के घर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है
    छत्तीसगढ़

    राज्य गठन के बाद सुरेश पहले आदिवासी IAS अधिकारी बने। आज 55 किसानों से लगभग 3434 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। एक अधिकारी के घर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 18, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    कोरबा. जिले के पाली विकासखंड के परसदा गांव के सुरेश जगत ने राज्य गठन के बाद पहले आदिवासी आईएएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है. वर्ष 2018 की यूपीएससी परीक्षा में 556वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने पश्चिम बंगाल कैडर हासिल किया और वर्तमान में वे दार्जिलिंग में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर सेवाएँ दे रहे हैं. सुरेश जगत ने अपनी शिक्षा की शुरुआत गांव के प्राथमिक स्कूल से की. वे आगे चलकर 12वीं बोर्ड में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पाँचवें स्थान पर रहे. इसके बाद उन्होंने एनआईटी रायपुर से इंजीनियरिंग की और करियर की कई बड़ी संभावनाओं के बीच भी प्रशासनिक सेवा को लक्ष्य बनाया.

    इंजीनियरिंग के बाद उनका चयन ओएनजीसी, एनटीपीसी, आईईएस और आईआरटीएस जैसे विभागों में हुआ, लेकिन आईएएस बनने के सपने ने उन्हें इन सभी नौकरियों को ठुकराने के लिए प्रेरित किया. सुरेश ने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी बिना किसी कोचिंग के की. शुरुआती दो प्रयास हिंदी माध्यम में असफल रहे. इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी माध्यम अपनाया. चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में शानदार सफलता हासिल की.

    रायगढ़. आज जिले के 55 किसानों से करीब 3434 क्विंटल धान खरीदी होगी. इसके लिए 32 किसानों ने जहां खुद एप से टोकन काटा है. वहीं 23 टोकन समिति स्तर से काटी गई है. किसानों को यह सुविधा एप से मिल रही है. इससे समिति जाने के झंझट से किसानों को मुक्ति मिल गई है. दूसरी ओर एफआईआर के डर से समिति प्रबंधक और कंम्प्यूटर ऑपरेटरों ने आंदोलन से तौबा कर लिया है. लौटने की लिखित जानकारी सहकारिता विभाग में दी गई है.

    शनिवार से धान खरीदी चालू हो गई है. सोमवार के लिए करीब 21 किसानों का टोकन कटा था. मंगलवार के लिए करीब 55 किसानों का टोकन कटा है. इनसे धान खरीदी होगी. किसानों की सुविधा के लिए टोकन एप चालू लॉच किया गया है. इसमें किसानों को काफी सहूलियत हो रही है. मंगलवार के लिए धान बिक्री करने 32 किसानों ने स्वयं टोकन काटा है. इससे किसानों को चक्कर लगाना नहीं पड़ रहा है.

    इस महीने बाद आएगी तेजी

    दिसंबर में ही खरीदी में तेजी आने की बात कही जा रही है. कृषि विभाग से मिली जानकारी अनुसार अभी सिंचित धान केवल 7 और असिंचत 15 प्रतिशत कटाई हुई है. इसमें सभी टिकरा फसल होने की बात कही जा रही है.

    अब हड़ताल से किया तौबा

    समिति प्रबंधकों के हड़ताल से खरीदी को लेकर प्रशासन भी पशोपेश में था. हालांकि प्रशासन के दबाव में ही सही, अब प्रबंधकों और कंम्प्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल से तौबा कर लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि आज से सभी समितियों और खरीदी केंद्रों में धान की सुचारु खरीदी होगी.

    वन विभाग के अधिकारी के घर लाखों की चोरी

    कोरबा. अज्ञात चोरों ने वन विभाग के तकनीकी अधिकारी के सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवराज सहित लाखों का माल पार कर दिया है. तकनीकी अधिकारी ने इस मामले की लिखित शिकायत सिविल लाईन पुलिस से की है. चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारी और डॉग स्वाक्ड की टीम मौके पर पहुंची थी जहां पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के कॉलोनी में तकनीकी अधिकारी विनोद कुमार ध्रुव परिवार सहित निवास करते हैं. बताया जाता है कि कुछ माह पहले ही श्री ध्रुव का तबादला बिलासपुर हो गया था

    जिसके बाद वह अपने परिवार सहित बिलासपुर चले गए थे और बीच-बीच में कोरबा स्थित घर में आना जाना करते थे. सोमवार की सुबह आसपास में रहने वाले लोगों ने देखा कि विनोद कुमार के घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना विनोद कुमार को दी. चोरी की सूचना पर विनोद कुमार अपने परिवार सहित कोरबा पहुंचे और इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की गई. चोरी की सूचना पाते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना, खोजी डॉग बाघा व अन्य जांच अधिकारियों के टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है. विनोद कुमार ध्रुव के मुताबिक चोरों ने उनके घर के कमरों को बड़े आराम से कंगाल है और कमरे के सभी अलमारी व दीवान में रखे सोने चांदी के जेवराज सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का माल पार कर दिया है. फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की धरपकड़ शुरु कर दी है.

    हाईवे पर पिकअप पलटने से मजदूर की मौत

    कोरबा. भारतमाला हाईवे पर पंतोरा के पास तेजरफ्तार पिकअप रेलिंग से टकराकर पलट गई. घटना में उसमें सवार 5 मजदूरों में राजस्थान के एक मजदूर की मौत हो गई. रायपुर को धनबाद से जोड़ने के लिए भारतमाला कॉरिडोर के तहत बिलासपुर से सीपत-बलौदा-उरगा होते बन रही हाईवे पर उरगा से बलौदा के बीच में जगह-जगह काम चल रहा है.

    जीआरआईएल नामक एक कंपनी भारतमाला हाईवे पर बलौदा के पास सड़क के बीच डिवाइडर पर पट्टी लगाने का काम कर रही है. कंपनी के मजदूरों को सोमवार दोपहर पिकअप में लेकर कार्यस्थल पहुंचाया जा रहा था. इस दौरान पंतोरा के पास तेजरफ्तार पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग बैरियर से टकराकर पलट गई.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Latest Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.