Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»बेटी को कॉल कर बताया, ‘मैंने अपने पति की हत्या कर दी…’ आरोपी ने शव को सूटकेस में छिपाया और ट्रेन से भाग रही थी, जिसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया
    छत्तीसगढ़

    बेटी को कॉल कर बताया, ‘मैंने अपने पति की हत्या कर दी…’ आरोपी ने शव को सूटकेस में छिपाया और ट्रेन से भाग रही थी, जिसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद कर घर में छोड़ दिया और खुद ट्रेन से फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली है। यह पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव का है।

    जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विनोद मिंज निवासी ग्राम भिंजपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई संतोष भगत (43 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था। मृतक की पत्नी मुंबई में काम करती थी और बीच-बीच में गांव आती-जाती रहती थी। हाल ही में वह गांव लौटी थी। 7 नवंबर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था। उसी दौरान आरोपिया ने अपनी मंझली बेटी (जो कोरबा में रहती है) को फोन किया। बातचीत के दौरान बेटी ने अपने माता-पिता के झगड़े की आवाजें सुनीं। जब उसने झगड़े का कारण पूछा, तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और फोन कट गया। मंझली बेटी के द्वारा उक्त बात को गौर नहीं किया गया।

    अगले दिन यानी 8 नवंबर को आरोपिया ने अपनी मंझली बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में बंद कर दिया है। यह सुनकर बेटी घबरा गई और अपने पति के साथ 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर पहुंची तथा अपने बड़े पिताजी विनोद मिंज को पूरी घटना बताई। जिसके बाद उन्होंने तत्काल दुलदुला थाना में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

    विवेचना के दौरान पुलिस तुरंत ग्राम भिंजपुर पहुंची। तलाशी के दौरान गहरे लाल रंग का बड़ा ट्रॉली सूटकेस बैग बरामद किया गया। गवाहों के समक्ष जब उसे खोला गया, तो उसमें मृतक संतोष भगत का शव पाया गया, जिसे कंबल से ढककर बंद किया गया था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम कराया।

    मामले में आरोपिया घटना के बाद फरार थी। जांच में पता चला कि वह ट्रेन से महाराष्ट्र की ओर भाग रही है। जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने इसकी सूचना तत्काल रायपुर जीआरपी एसपी को दी। लोकेशन ट्रैक करने पर महिला की मौजूदगी नासिक के पास पाई गई। इसके बाद रायपुर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में महिला को मनमाड़ रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया। फिलहाल आरोपी महिला को जशपुर पुलिस की टीम लेने के लिए रवाना हो चुकी है। उसे गिरफ्तार कर जशपुर लाया जाएगा, जहां पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    ⚡ बिना मीटर के बिल! भनपुरी जोन में बड़ा घोटाला?

    March 20, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    ⚡ बिना मीटर के बिल! भनपुरी जोन में बड़ा घोटाला?

    March 20, 2026
    Latest Posts

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.