Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»CM साय दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर आज कार्यशाला आयोजित होगी। SIR मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा
    छत्तीसगढ़

    CM साय दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर आज कार्यशाला आयोजित होगी। SIR मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे. आज सुबह 8.30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात निर्धारित है. गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे. इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे. गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 11 नवंबर को सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह मंगलवार रात को रायपुर लौट आएंगे.

    जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यशाला आज

    रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के सभी सहायक आयुक्तों, उनके नोडल अधिकारियों और सहयोगियों की उपस्थिति में होगी. आदिम जाति विकास विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन से सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी किया है. यह कार्यशाला आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरटीआई), नवा रायपुर अटल नगर के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगी. कांग्रेस की एसआईआर संबंधी महत्वपूर्ण कमेटी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आज आयोजित की जाएगी. कमेटी के संयोजक मोहन मरकाम और सदस्य सुबह 11.30 बजे राजीव भवन में मीडिया को संबोधित करेंगे.

    छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर अपडेट

    छत्तीसगढ़ में एसआईआर की प्रकिया जारी है. बीते 6 दिनों में राज्यभर में 43 लाख मतदाताओं तक BLO पहुंचे हैं. घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटे गए हैं, जिससे अब तक कुल मतदाताओं का 21 प्रतिशत कवरेज हो चुका है. प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं.

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    हॉर्स राइडिंग

    संस्था- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस

    स्थान- एनर्जी पार्क के पास ब्रेगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन फॉर्म में

    समय- शाम 4 से 5.30 बजे तक.

    निःशुल्क मॉक इंटरव्यू

    पीएससी की मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए

    संस्था- विकास परिषद रायपुर

    स्थान- नूतन स्कूल आरडीए कॉलोनी टिकरापारा

    समय- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक.

    योग-क्लास

    संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम

    स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन

    समय शाम 5 से 6 बजे तक.

    आज विराजेंगे अलौकिक पार्श्वनाथ भगवान

    रायपुर. टैगोरनगर स्थित श्रीअलौकिक पार्श्व-पद्मावती जिनालय में श्रीअलौकिक पार्श्वनाथ जिन प्रासादे भव्य पंचान्हिका महामहोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत 10 नवंबर को जिनालय में श्रीअलौकिक पार्श्वनाथ की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. 11 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में रविवार को विवेकानंदनगर जैन मंदिर से भव्य बरघोड़ा निकाला गया. रतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज की आज्ञा में यह महोत्सव उपाध्याय भगवंत महेंद्र सागर व उपाध्याय भगवंत मनीष सागर की पावन निश्रा में आयोजित है. छह दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव में नंद्यावर्त पूजन, कल्याणक विधान, वरघोड़ा, दीक्षा कल्याणक और भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव जैसे कई दिव्य कार्यक्रम जारी हैं.

    दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती पर परिचर्चा आज

    रायपुर. चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती के अवसर पर राजधानी के नवीन विश्राम गृह स्थित कन्वेंशन हॉल में सोमवार को सुबह 11 बजे परिचर्चा का आयोजन किया गया है. परिचर्चा का विषय स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता है. परिचर्चा के मुख्य वक्ता प्रफुल्ल केलकर, भास्कर राव किन्हेंकर व डॉ. रविन्द्र ब्रम्हे हैं और अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र दुबे करेंगे. उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने दी.

    छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल 

    रायपुर. स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा के फुटबॉल ग्राउंड में वीर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 9 ए साइड छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का आयोजन किया जा रहा है. इसके फाइनल में 10 नवंबर की शाम ब्रह्मविद फुटबॉल एकेडमी और मैट्स पैंथर्स के बीच मुकाबला होगा. आयोजक प्रवीण जैन ने बताया कि क्वालिफायर और एलिमिनेटर राउंड में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    रायगढ़ जेल में युवक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    रायगढ़ जेल में युवक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026
    Latest Posts

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.