Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»कुएं में मिले मासूम भाई-बहन के शव, 6 महीने से फरार सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार। टोनही का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में ASI समेत 8 आरोपी गिरफ्तार। ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले 9 आरोपी पकड़े गए, जबकि मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से 1 की मौत और 9 मजदूर घायल हुए
    छत्तीसगढ़

    कुएं में मिले मासूम भाई-बहन के शव, 6 महीने से फरार सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार। टोनही का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में ASI समेत 8 आरोपी गिरफ्तार। ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले 9 आरोपी पकड़े गए, जबकि मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से 1 की मौत और 9 मजदूर घायल हुए

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के एक कुएं से दो मासूम भाई-बहन के शव बरामद हुए, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया। तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन को जब मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला गया, तो पूरे गांव में चीख-पुकार सुनाई देने लगी और हर कोई इस दर्दनाक दृश्य को देखकर सन्न रह गया। यह खौफनाक घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी की है।

    रायपुर। तोमर बंधुओं के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 6 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की अवैध वसूली, हथियार और हिंसक वारदातों में शामिल यह आरोपी जून महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसे ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला, तो उससे नारा लगवाया गया “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।”

    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में टोनही बताकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि एक बैगा और उसके साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मामले का मुख्य आरोपी पुलिस अधिकारी रायपुर क्राइम ब्रांच में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत है। यह मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है।

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 30-31 अक्टूबर की रात धनंजय ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. चोरी की घटना में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इनमें से एक आरोपी उमेश सिंह की पुलिस की गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है. चोरी मामले में आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, 3.5 लाख रुपए कैश, 4 टू-व्हीलर और 2 आईफोन बरामद किया गया है. जिनकी कुल कीमत 50 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है.

    दुर्ग। जिले के जुनवानी स्थित अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रविवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक ढह जाने से 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.