Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»PCC चीफ बैज का आरोप – सड़क मरम्मत के लिए धन नहीं, लेकिन डिप्टी सीएम साव के भांजे की तेरहवीं पर PWD ने उड़ाए 90 लाख रुपए
    छत्तीसगढ़

    PCC चीफ बैज का आरोप – सड़क मरम्मत के लिए धन नहीं, लेकिन डिप्टी सीएम साव के भांजे की तेरहवीं पर PWD ने उड़ाए 90 लाख रुपए

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 8, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर. कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी कार्यक्रम का खर्च सरकारी खजाने से कराने का आरोप लगाया है और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के निधन के बाद तेरहवीं में 90 लाख रुपए का खर्च हुआ, जिसका भुगतान PWD विभाग ने किया है। आम आदमी पार्टी ने भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव से जवाब मांगा है। वहीं इस मामले में PWD विभाग ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव या किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं किया है। कांग्रेस का आरोप और सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी तथ्यहीन एवं भ्रामक है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि निजी कार्यक्रम के लिए लगभग 90 लाख का पेमेंट हुआ। निजी कार्यक्रम के लिए सरकारी राशि का भुगतान क्यों हुआ। PWD विभाग के मंत्री के पास सड़क मरम्मत के लिए पैसे नहीं है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। किसी सड़क की मरम्मत के लिए 90 लाख दिया जाता सड़के ठीक होने की स्थिति में होती। इस पर डिप्टी अरुण साव को जवाब देना चाहिए। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है, इस पर जवाब आना चाहिए।भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं, करेंगे आंदोलन : आम आदमी पार्टी

    आम आदमी पार्टी ने भी डिप्टी सीएम अरुण साव से जवाब मांगा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव वद्द आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय और प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री साव से जवाब मांगते हुए कहा है कि जैसा कि मीडिया में खबरें आ रही है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे के तेरहवीं के कार्यक्रम बेमेतरा में 97 लाख रुपए का भुगतान किया गया, जो पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया गया है। मतलब सरकारी पैसा खर्च किया गया है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव इस पर अपना स्पष्टीकरण दें कि क्या सही है और क्या गलत। इस तरह के भ्रष्टाचार को आम आदमी पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

    प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल : आम आदमी पार्टी

    आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ कार्यक्रमों में व्यस्त है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। किसानों को सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही। क़ानून व्यवस्था खराब है। प्रदेश को भाजपा ने चाकूगढ़ बना दिया है। हर तरफ खुदी हुई सड़के हैं, लेकिन केंद्र के रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साय को यह सब नहीं दिखता। उन्हें प्रदेश में सुशासन ही दिखता है। पिछले 2 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है।

    इस मामले में लोक निर्माण विभाग के बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता डीके चंदेल ने वस्तुस्थिति की विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का आरोप और सोशल मीडिया में प्रसारित उप मुख्यमंत्री-सह-लोक निर्माण मंत्री के परिवार के निजी कार्यक्रम का भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने संबंधी समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है। लोक निर्माण विभाग ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव या किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं किया है। आरटीआई के तहत विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी में सोशल मीडिया में प्रसारित किसी भी बिल का कोई उल्लेख नहीं है। इन बिलों से विभाग का कोई संबंध नहीं है।

    चंदेल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के बेमेतरा संभाग के अंतर्गत व्ही.आई.पी. कार्यक्रमों में लगाए गए टेंट-पंडाल से संबंधित किये गये भुगतान की जानकारी अब्दुल वाहिद रवानी आत्मज अब्दुल मजीद रवानी, निवासी वार्ड नंबर 21, बाजार पारा बेमेतरा, जिला-बेमेतरा को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क, संभाग बेमेतरा के पत्र क्रमांक 4630/सू.अ.लि./25, 28 अगस्त 2025 को जानकारी दी गई है। रवानी द्वारा सूचना का अधिकार के माध्यम से बेमेतरा संभाग में 18 जून 2025 को गुरूनानक टेंट हाऊस एवं केटरर्स, गुरूदेव टेंट हाउस एवं केटरर्स, खालसा टेंट केटरिंग एवं लाइट को किये गये भुगतान राशि 3.97 करोड़ के बिल व्हाउचर सहित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के प्रोटोकॉल एवं कलेक्टर के आदेश की प्रति कार्यपालन अभियंता ने 28 अगस्त 2025 को जानकारी प्रदान की है। विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी में ऐसे किसी भी बिल का कोई उल्लेख नहीं है और विभाग का ऐसे किसी भी बिल से कोई संबंध नहीं है, जो सोशल मीडिया में भ्रामक रूप से प्रसारित हो रही है।

    जिन कार्यक्रमों का भुगतान किया गया उसका विवरण

    1. दिनांक 19, 20 एवं 21 दिसंबर 2024 को बेमेतरा जिला के नवागढ़ में 3 दिवसीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगाये गये टेंट पंडाल आदि की व्यवस्था का 1,76,30,694/- रुपए भुगतान हुआ है।
    2. दिनांक 25.01.2024 को जिला बेमेतरा के जूनी सरोवर ग्राम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 71,16,646/- रुपए भुगतान हुआ है।
    3. दिनांक 04.07.2024 को जिला बेमेतरा के अंधियारखोर ग्राम में मंत्री के कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 17,99,088/- रुपए भुगतान हुआ है।
    4. दिनांक 24.02.2024 को ग्राम बेमेतरा के मंडी परिसर में विकसित भारत कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 11,88,084/- रुपए भुगतान हुआ है।
    5. दिनांक 14.01.2025 को ग्राम संबलपुर में मंत्री के कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 10,11,450/- रुपए भुगतान हुआ है।
    6. बेमेतरा संभाग अंतर्गत दिनांक 28.06.2024 को सिंधौरी में वर्चुअल कार्यक्रम, दिनांक 04.07.2024 को अंधियारखोर में शासकीय कार्यक्रम, दिनांक 12.08.2024 से 14.08. 2024 तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम, दिनांक 20.10.2024 को बेमेतरा में वाचनालय का लोकार्पण कार्यक्रम, दिनांक 14.01.2025 को ग्राम दाढ़ी में भूमिपूजन का कार्यक्रम, दिनांक 14.01.2025 को संबलपुर में भूमिपूजन का कार्यक्रम, दिनांक 07.10.2025 को प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक, दिनांक 12.10.2024 को बेमेतरा के मंडी प्रांगण में कार्यक्रम, दिनांक 15.11.2024 को टाउन हॉल में जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम, दिनांक 19.12.24 से 21.12.24 तक नवागढ़ में पंथी प्रतियोगिता के कार्यक्रम हुए हैं। इन सभी कार्यक्रमों में लाइटिंग, साउंड एवं एल.ई.डी. व्यवस्था आदि कार्य के लिए 33,29,310/- रुपए भुगतान हुआ है।
    7. दिनांक 24.02.2024 को ग्राम नवागढ़ के बस स्टैंड में विकसित भारत कार्यक्रम का 14,13,957/ रुपए भुगतान हुआ है।
    8. दिनांक 28.06.2024 को बेमेतरा के न्यायालयीन परिसर के उद्घाटन समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 14,24,071/ रुपए भुगतान हुआ है।
    9. दिनांक 14.01.2025 को ग्राम दाढ़ी में मंत्री के कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 3,67,552/ रुपए भुगतान हुआ है।
    10. दिनांक 26.01.2025 को बेमेतरा के बेसिक ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 14,21,302/- रुपए भुगतान हुआ है।
    11. दिनांक 05.11.2024 को ग्राम बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में राज्योत्सव कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 13,39,689/ रुपए भुगतान हुआ है।
    12. दिनांक 15.08.2024 को ग्राम बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लगे टेंट व्यवस्था का 16,77,024/ रुपए भुगतान हुआ है।

    चंदेल ने बताया, इस प्रकार उपरोक्त भुगतान से स्पष्ट है कि किसी भी निजी कार्यक्रम का और विशेषकर 09 अगस्त 2024 के किसी कार्यक्रम जिसे लेकर विभाग और उप मुख्यमंत्री के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई गई है, का भुगतान लोक निर्माण विभाग से नहीं हुआ है। सभी कार्यक्रमों का विस्तृत माप पुस्तिका, देयक की कॉपी, कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यालयीन अभिलेख में उपलब्ध है। भुगतान करने के पूर्व सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता निर्मल सिंह ठाकुर द्वारा सिर्फ ऊपर उल्लेखित 12 कार्यक्रमों का भुगतान आदेश पारित किया गया है।

    भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    सभी भुगतान वर्तमान कार्यपालन अभियंता (डीके चंदेल) ने किया है। नियमानुसार सभी शासकीय प्रयोजनार्थ किए गए टेंट आदि के भुगतान पूर्व माप का रिकार्ड उप अभियंताओं एवं अनुविभागीय अधिकारियों ने किया है। किसी भी निजी कार्यक्रम के लिए कोई भुगतान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भी भुगतान विभाग ने नहीं किया है। विभाग की ओर से भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के ऊपर यथासमय विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Latest Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.