Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध प्रदर्शन — नपा अध्यक्ष पर काम दिलाने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया गया
    छत्तीसगढ़

    नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध प्रदर्शन — नपा अध्यक्ष पर काम दिलाने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया गया

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    जांजगीर-चांपा. नैला नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव किया. कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और उसके पति पर काम दिलाने के नाम पर पैसा लेनदेन का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही आवश्यक वस्तुओं को कई गुना अधिक कीमत पर खरीदने का आरोप लगाया है. कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका में अब तक हुए खरीदी को जनप्रतिनिधियों से छुपाने का आरोप लगाते हुए सूचना के अधिकार से जानकारी एकत्र कर उग्र आंदोनल की चेतावनी दी है.

    कांग्रेसी पार्षदों ने आज नगर पालिका नैला जांजगीर का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि जांजगीर नैला नगर पालिका में 9 माह पहले बीजेपी की रेखा देवा गढ़ेवाल अध्यक्ष चुन कर आई है, लेकिन उनके कार्यकाल में अब तक नगर विकास का एक भी कार्य शुरू नहीं हुआ है. पूर्व से स्वीकृत कार्यों में कमीशन लेकर काम कराया जा रहा है. कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों को उपेक्षित किया जा रहा है, जिसके कारण कांग्रेसी पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

    कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उनके पति पर एडवांस में कमीशन लेकर ठेकेदारों को काम देने का वादा करने का आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड की सफाई, लाइट, पानी जैसी सुविधाओं को भी रोक दिया जा रहा है. उन्होंने अब तक नगर पालिका में किए गए सामग्री खरीदी की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है. साथ ही इसकी जानकारी सूचना के अधिकार से निकालकर जनता के बीच बेनकाब करने का दावा किया है.

    विधायक कश्यप ने कहा – नगर पालिका में चल रहा कमीशन का खेल

    कांग्रेसी पार्षदों के इस आंदोलन में स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप ने भी हिस्सा लिया और नगर पालिका के अध्यक्ष और सीएमओ पर भ्रष्टाचार को बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की अध्यक्ष नगर पालिका में बैठी है तब से कमीशन का खेल शुरू हो गया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जांजगीर प्रवास के दौरान ढाई-ढाई करोड़ की घोषणा को लाने के लिए अब तक कुछ नहीं प्रयास किया गया. दूसरे के इशारों पर अध्यक्ष काम करती है, इसलिए उन्होंने नगर विकास के मुद्दे काे सड़क से सदन तक उठाने की चेतावनी दी हसभी वार्डों में विकास कार्य कराने की मांग

    जांजगीर नैला नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है और नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराने की मांग की है. नगर पालिका में हुई झाड़ू खरीदी, फिनायल खरीदी और सफाया खरीदी की जांच की मांग की है.ै.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025

    रिश्तेदार ने मूक-बधिर महिला के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

    November 13, 2025
    Advertisement
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025

    रिश्तेदार ने मूक-बधिर महिला के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

    November 13, 2025
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, रायपुर समेत कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट

    November 13, 2025

    13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

    November 13, 2025

    मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, नियुक्ति मानदंड को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

    November 13, 2025

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    © 2025 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.