Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»जेल प्रहरी की दबंगई सामने आई, ढाबा कर्मचारी की पिटाई कर दी
    छत्तीसगढ़

    जेल प्रहरी की दबंगई सामने आई, ढाबा कर्मचारी की पिटाई कर दी

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित एक ढाबे में कांकेर जिला जेल के एक प्रहरी की दबंगई का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद जेल प्रहरी ने ढाबा कर्मचारी की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन से चार लोग मिलकर कर्मचारी को जमीन पर पटकते और लात-घूंसों से मारते हुए नजर आ रहे हैं।

    चप्पल पहनकर काउंटर में घुसने पर शुरू हुआ विवाद

    मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले कांकेर जेल के कुछ प्रहरी खाना खाने के लिए राजमार्ग-30 स्थित एक ढाबे पर पहुंचे थे। ढाबा कर्मचारी ने उनमें से एक प्रहरी को काउंटर के अंदर चप्पल पहनकर जाने से रोका। इस बात से नाराज होकर प्रहरी वहां से चला गया। कुछ देर बाद दूसरा प्रहरी पहुंचा और उसने ढाबा के वेटर को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया।

    इस बीच काउंटर पर बैठा कर्मचारी जब किचन की ओर गया, तभी पहला प्रहरी वापस आया और काउंटर में जाकर बैठ गया। कर्मचारी ने एक बार फिर कहा कि कृपया चप्पल उतार दें। बस, इसी बात पर जेल प्रहरी आगबबूला हो गया। उसने अचानक कर्मचारी को खींचा और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसने और उसके साथियों ने मिलकर कर्मचारी को जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

    घटना 21-22 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है

    जानकारी के मुताबिक यह घटना 21 और 22 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। उस वक्त ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। जिसका वीडियों अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है कि एक सरकारी कर्मचारी इस तरह आम नागरिक के साथ मारपीट कर रहा है।

    पुलिस को अब तक शिकायत नहीं मिली

    इस मामले में जब कांकेर थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र मानिकपुरी से बात की गई तो उन्होंने बताया, “21 और 22 अक्टूबर से अब तक इस घटना से संबंधित कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। इसलिए फिलहाल हमारे पास इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।”

    वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबा कर्मचारी डर के कारण अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पाया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से आरोपी जेल प्रहरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.