Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर बरसीं Supriya Shrinate, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नई दिल्ली।

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»माड़ डिवीजन में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना तेज़, तीन दिनों में हुईं तीन आत्महत्याएं। बाढ़ प्रभावितों का राशन अब भी गोदामों में बंद। दलपत सागर सफाई अभियान में अपनाया गया नया जुगाड़। इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म
    छत्तीसगढ़

    माड़ डिवीजन में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना तेज़, तीन दिनों में हुईं तीन आत्महत्याएं। बाढ़ प्रभावितों का राशन अब भी गोदामों में बंद। दलपत सागर सफाई अभियान में अपनाया गया नया जुगाड़। इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 15, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद खत्म करने की तय डेडलाइन 31 मार्च 2026 है, पर अबूझमाड़ का माड़ डिवीजन इससे पहले ही हथियार डाल सकता है। 6 अक्टूबर को जारी पर्चे में माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव राणीता ने युद्धविराम की मांग और आत्मसमर्पण की मंशा जताई थी।

    दंतेवाड़ा की मलांगीर और कटेकल्याण कमेटियां पहले ही खत्म हो चुकी हैं। अबूझमाड़ के कौशलनार और मंगनार क्षेत्र में ग्रामीणों पर लगाए गए प्रवेश प्रतिबंध हटाए जा चुके हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अंदरूनी इलाकों में भी नक्सली अब थक चुके हैं। एएसपी आरके बर्मन के मुताबिक, फिलहाल किसी आत्मसमर्पण की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ऑपरेशन जारी है। अगर माड़ डिवीजन हथियार डालता है तो बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने में यह ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।

    तीन दिनों में तीन आत्महत्याएं, शहर में बढ़ी चिंता

    जगदलपुर। जगदलपुर में बीते तीन दिनों में अलग-अलग इलाकों में तीन युवकों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना परपा थाना क्षेत्र की है, जहां अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। दूसरी घटना बोधघाट क्षेत्र की है, जहां नवजीत हलधर ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी। तीसरी घटना कोड़ेनार थाना क्षेत्र की है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की। पुलिस ने तीनों मामलों में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। लगातार आत्महत्या की इन घटनाओं ने शहर में मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव के हालात को उजागर कर दिया है। पुलिस अब इन सभी मामलों की गहराई से जांच में जुटी है।

    तालाब की सफाई के दौरान मिला युवक का शव

    कोंडागांव। कोंडागांव नगर पालिका की टीम मंगलवार सुबह जब तालाब की सफाई कर रही थी, तभी जेसीबी बकेट से एक लाश सतह पर आ गई। मृतक की पहचान कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में घनी जलकुंभी फैली थी, जिससे पानी उथला नजर आ रहा था। युवक संभवतः गहराई का अंदाज़ा नहीं लगा पाया और डूब गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद नगर पालिका ने लोगों से जलकुंभी वाले तालाबों के पास सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है।

    पुष्य नक्षत्र पर बाजार में खरीदी का उत्साह

    जगदलपुर। दीवाली से पहले पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में मंगलवार को शहर का बाजार गुलजार रहा। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में जमकर खरीदी हुई। व्यापारियों के मुताबिक सिर्फ सराफा बाजार में करीब 50 लाख का कारोबार हुआ। बुधवार को भी साध्य योग के चलते खरीदी जारी रहेगी।

    वाहन कारोबारियों ने बताया कि दो साल बाद सेल में बड़ा उछाल देखने को मिला है। छह से पंद्रह लाख कीमत की कारों और नई बाइकों की बुकिंग बढ़ी है। स्वर्ण कारोबारियों के अनुसार, इस बार सोने की टेंपल ज्वेलरी और सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग रही। जीएसटी दरों में कमी से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी रौनक लौट आई है।

    बाढ़ पीड़ितों का राशन अब तक गोदामों में बंद

    दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बाढ़ राहत के लिए गुजरात से भेजा गया राशन दो महीने बाद भी नहीं बंट सका है। कंटेनरों में भेजे गए सूखे राशन, कपड़े और बर्तनों के पैकेट अब तक नगरपालिका के गोदामों में बंद हैं।

    बताया गया कि पहले भेजे गए आलू-प्याज सड़ चुके थे और फेंकने पड़े। बाढ़ से जिले के 91 गांव प्रभावित हुए थे, 1200 लोगों पर असर पड़ा और 29 पुल-पुलिया बह गए थे। अब सवाल उठ रहा है कि बचे राशन का वितरण आखिर कब होगा। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि राशन अध्यक्ष के निर्देश पर रखा गया है, लेकिन वितरण की तिथि तय नहीं की गई है। पीड़ित परिवार अब भी सहायता का इंतजार कर रहे हैं।

    दलपत सागर सफाई अभियान में दिखा नया जुगाड़

    जगदलपुर। जगदलपुर के ऐतिहासिक दलपत सागर की सफाई इन दिनों तेजी से जारी है। अब तक करीब 2200 ट्रक जलकुंभी बाहर निकाली जा चुकी है। खास बात यह कि पूरा अभियान नगर निगम के बजट से नहीं, बल्कि सीएसआर मद से चलाया जा रहा है। स्थानीय मैकेनिकों ने 10 चक्का ट्रक के इंजन से जुगाड़ कर मशीन बनाई है, जो सागर के बीच की जलकुंभी को किनारे तक खींच रही है। महापौर संजय पांडे ने बताया कि सफाई पूरी होने के बाद सागर अपने पुराने रूप में लौटेगा। इसके बाहरी सौंदर्यीकरण के लिए 9.88 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। निगम का लक्ष्य है – “पहले सागर को साफ करो, फिर सवारो।”

    इंस्टाग्राम में नाबालिग से दोस्त कर किया दुष्कर्म

    फरसगांव। फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सुंदरलाल उर्फ गप्पू नेताम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दोस्ती की और धमकाकर बार-बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता गर्भवती होने पर शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 6 समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। तलाशी में मिले सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

    डॉक्टरों के इस्तीफों से हिला जिला अस्पताल

    नारायणपुर। नारायणपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाली की कगार पर है। एक साल में चार विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा देकर जा चुके हैं। प्रशासनिक लापरवाही और भुगतान में गड़बड़ी इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है। हाल ही में चार नए विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया, लेकिन किसी ने जॉइन नहीं किया। नौ महीने से नक्सल प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गई। डॉक्टरों की कमी से गर्भवती महिलाओं को जगदलपुर या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। जिले की जनता का कहना है कि डॉक्टरों के समर्पण को अब अपमान में बदला जा रहा है। अगर जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं तो आने वाले महीनों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर लगी रोक, पार्षद इकराम अहमद ने फैसले का किया स्वागत

    May 12, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर लगी रोक, पार्षद इकराम अहमद ने फैसले का किया स्वागत

    May 12, 2026
    Latest Posts

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    सतनाम चौक स्थित आकाश किराना दुकान पर एक्सपायरी दही बेचने का आरोप, शिकायत करने पर ग्राहक से बहस

    May 12, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.