Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था आरक्षक, शिकायत मिलने पर SP ने किया निलंबित
    छत्तीसगढ़

    झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था आरक्षक, शिकायत मिलने पर SP ने किया निलंबित

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बिलासपुर. तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक आकाश निषाद (क्रमांक 1287) पर तखतपुर के वार्ड क्रमांक 12 की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आरक्षक ने जबरन घर में घुसकर अवैध वसूली की और पैसे न देने पर उसके पति को झूठे शराब तस्करी के केस में फंसा दिया. महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है और शपथ पत्र भी सौंपा है. (अवैध वसूली की शिकायत पर आरक्षक निलंबित)

    अवैध वसूली की शिकायत पर आरक्षक निलंबित

    शिकायत में बताया गया कि आरक्षक ने पहले 20 हजार रुपए लिए और फिर 10 हजार की दोबारा मांग की. इनकार करने पर अगले दिन उसके पति को शराब लाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. महिला ने सवाल उठाया कि बिना महिला पुलिस और अनुमति के घर में घुसना नियमों की धज्जियां उड़ाना है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है.

    झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 20 हजार रुपए

    तखतपुर की निवासी शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक बीते ​2 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे आरक्षक आकाश निषाद अपने एक साथी के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और वीडियो बनाने लगा. उसने पति-पत्नी को धमकाते हुए कहा कि वे शराब बेचते हैं, और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की मांग की. डरकर उन्होंने आरक्षक को 20 हजार रुपए दे दिए.​

    मुर्गा खाकर ही जाएंगे

    आरक्षक फिर घर आया और इस बार 10 हजार रुपए की मांग की, साथ ही ‘मुर्गा बनाने और घर में ही खाने’ की बात कही. पैसे देने से मना करने पर उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी. ​अगले ही दिन आरक्षक ने महिला के पति को शराब भट्ठी से अपने पीने के लिए शराब लाते हुए पकड़ा. शराब तस्करी का झूठा मामला (धारा 34(2)) दर्ज कर पति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

    बार-बार पैसों की करता था डिमांड

    महिला का कहना है कि आरक्षक उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बार-बार पैसे मांगता था. ​शिकायतकर्ता महिला ने आरक्षक आकाश निषाद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए महिला पुलिस बल और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के घर में घुसने की बात कही.

    पहले भी अवैध वसूली की शिकायत

    आरक्षक आकाश निषाद के अवैध वसूली की शिकायत पहले भी हुई थी. तखतपुर के परसाकापा बराही में अवैध वसूली पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिसमें वह घायल भी हो गया था.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026
    Latest Posts

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026

    ₹26 लाख विकास कार्यों की सौगात | विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    February 4, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.