Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»AI तकनीक से छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाला छात्र गिरफ्तार, बिलासपुर से पुलिस ने पकड़ा
    छत्तीसगढ़

    AI तकनीक से छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाला छात्र गिरफ्तार, बिलासपुर से पुलिस ने पकड़ा

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर. नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में एआई का इस्तेमाल करके तीन दर्जन छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने वाले 21 साल के छात्र सैय्यद रहीम अदनान पिता अजहर अली को पुलिस ने गुरुवार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया. एक दिन पहले ही पुलिस की एक टीम ने ट्रिपल आईटी जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी. हालांकि तब प्रबंधन ने आंतरिक जांच का हवाला देते हुए रिपोर्ट लिखाने से इनकार किया था. गुरुवार को जांच रिपोर्ट के साथ प्रबंधन ने मामले की शिकायत की. इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने बिलासपुर में छापेमारी की और आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान को गिरफ्त में ले लिया.

    एक छात्रा को तस्वीर भेजने के बाद मचा हल्ला

    राखी थाने में पुलिस ने प्रबंधन की शिकायत पर धारा 354 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी सैय्यद रहीम अदनान बिलासपुर में जरहाभाठा तिवारी चाल निवासी है. वह ट्रिपल आईटी में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 5वें सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष) में अध्ययनरत है. एक हफ्ते पहले एक छात्रा को उसकी अश्लील फोटो की जानकारी मिली. संभवतः आरोपी छात्र ने ही उसे भेजा था. इसके बाद मामले का हल्ला मचा और प्रबंधन से छात्राओं ने शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत लेडी प्रोफेसर के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई. छात्र सैय्यद रहीम अदनान के कमरे की तलाशी लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त किया गया.

    पुलिस को प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट में जानकारी दी है कि छात्र के मोबाइल फोन और पेन ड्राइव में 36 छात्राओं के अश्लील फोटो मिले हैं. छात्र से पूछताछ करने के बाद बिलासपुर से उसके पालकों को ट्रिपल आईटी में बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई. छात्र को निलंबित करके उसे हॉस्टल खाली करने कह दिया गया. इसके बाद परिजन छात्र को लेकर बिलासपुर लौट गए थे.

    प्रारंभिक जांच में फोटो वायरल होने के सबूत नहीं

    नवा रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी छात्र से पूछताछ में पता चलेगा कि छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने का उद्देश्य क्या था? सैय्यद रहीम अदनान को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच में फोटो वायरल होने के सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस पता लगा रही है कि एआई जनरेटेड फोटो का इस्तेमाल करके किसी छात्रा को ब्लैकमेल तो नहीं किया गया है.

    सीएम की नाराजगी के बाद पुलिस रिपोर्ट, सबूत भी सौंपे

    इधर चर्चा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेय साय ने खुद ट्रिपल आईटी प्रबंधन से पूरी जानकारी ली है. सीएम की नाराजगी जताने के बाद प्रबंधन ने मामले में पुलिस शिकायत की. बुधवार को ही राखी थाने की एक टीम को ट्रिपल आईटी भेजा गया लेकिन तब जांच जारी होने की बात कही गई. गुरुवार को जांच पूरी हो जाने का हवाला देते हुए रिपोर्ट के साथ पुलिस से लिखित शिकायत की गई. एएसपी नवा रायपुर विवेक शुक्ला ने बताया कि लिखित शिकायत, जांच रिपोर्ट के साथ पुलिस को लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं पेन ड्राइव भी दिया गया है. जांच रिपोर्ट में छात्राओं के बयान की जानकारी भी दी गई है. गुरुवार को आरोपी को बिलासपुर में गिरफ्तार करके रायपुर लाया गया.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    रायगढ़ जेल में युवक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    रायगढ़ जेल में युवक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026
    Latest Posts

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.