Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»CM साय होंगे कैबिनेट बैठक में शामिल,रेत खदानों की ई-नीलामी आज से शुरू, छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे विजय जांगिड़, कांग्रेस रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष का होगा चयन
    छत्तीसगढ़

    CM साय होंगे कैबिनेट बैठक में शामिल,रेत खदानों की ई-नीलामी आज से शुरू, छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे विजय जांगिड़, कांग्रेस रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष का होगा चयन

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 10, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिकवे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे. 11:25 बजे मंत्रालय पहुचेंगे, जहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद वे 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य में व्यवस्थ रहेंगे. वहीं शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे.

    रेत खदानों की आज से शुरू होगी ई-नीलामी

    प्रदेश में रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार 10 अक्टूबर से प्रारंभ होगी. पहले चरण में 150 रेत घाटों की नीलामी होगी. इसके तहत जिलेवार एनआईटी (नोटिस इन्वाइट टेंडर) जारी किया जाएगा. ई-नीलामी से एक दिन पहले गुरुवार को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में खनिज विभाग के अधिकारियों और बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया.

    उल्लेखनीय है कि गत दिनों राज्य शासन ने रेत घाटों की नीलामी को लेकर एमएसटीसी के साथ एक समझौता किया है. जो खनिज विभाग को नीलामी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सहायता प्रदान करेगा. प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों द्वारा अंत में बोलीकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया. खनिज विभाग के ओएसडी महेश बाबू ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश भर में 150 रेत खदानों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना जारी कर दी जाएगी. इच्छुक बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा. तभी वे नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. प्रशिक्षण में नीलामी के नियम और शर्ते, बोली लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है.

    15 अक्टूबर तक रेत घाटों पर लगा है प्रतिबंध

    प्रशिक्षण के दौरान खनिज विभाग की उप संचालक प्राची अवस्थी और खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, अवधेश बारीक, योगेंद्र सिंह, सहायक खनि अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के अलावा रायपुर संभाग के अंतर्गत जिले की टीम मौजूद रही. बता दें कि एनजीटी के नियमों के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत घाटों पर प्रतिबंध लगा हुआ है. 15 अक्टूबर से रेत घाट नई व्यवस्था के साथ शुरू होंगे, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि खनिज विभाग ने यह सार्वजनिक नहीं किया है कि 150 रेत घाट नए हैं या पुराने? क्योंकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 110 रेत घाटों की नीलामी की गई थी, जिनका समय अप्रैल तक वैध बताया जा रहा है.

    कांग्रेस रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का चयन

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा. इस प्रक्रिया के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे बैठक लेंगे, जिसमें दावेदारों के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. बैठक के बाद तैयार पैनल को 20 अक्टूबर तक एआईसीसी को भेजा जाना है.

    छत्तीसगढ़ दौरे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

    मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. जहां वे बिलासपुर के कोटा में संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे. इसके साथ ही सकरी और तखतपुर ग्रामीण-शहरी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे. कोटा विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा और जनसामान्य से भेंट करेंगे. वहीं बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे.

    PCC के सह प्रभारी विजय जांगिड़ का दौरा

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज रायपुर आयेंगे . इसके बाद बलौदाबाजार जिले के सिमगा में वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद बिलासपुर जिले के तिफरा में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में भाग लेंगे.

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मंत्रालय की बैठक में शामिल होंगे . इससे पहले हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लेंगे . कैबिनेट बैठक के बाद साव बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना में सिटी सर्विलांस का उद्घाटन करेंगे . इसके बाद भाटापारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे . रात के अपने नवा रायपुर स्थित निवास लौट आएंगे .

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    गुरु प्रसादी महोत्सव

    संस्थान- श्री जैन युवा महासभा, रायपुर

    स्थान- फाफाडीह स्थित दि फूड कल्चर कैफे

    समय- सुबह 12 बजे से.

    जागरूकता रैली

    संस्थान- ग्रीन आर्मी और ज्ञानाश्रय स्कूल

    स्थान- समता कॉलोनी

    समय- सुबह 9.30 बजे से.

    वर्सी महोत्सव

    संस्थान- माता सावित्री देवी, बाबा हरिशचंद्र दरबार

    स्थान- समता कॉलोनी गार्डन

    समय- दोपहर 12 बजे से.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    धरसीवां में 1 अक्टूबर को लगेगा ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

    September 30, 2026
    Latest Posts

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.