Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    धरसीवां प्रशासन का बड़ा एक्शन 🔥

    February 4, 2026

    खरोरा में बड़ा जनआंदोलन: पप्पू पुरेना के समर्थन में 5 फरवरी को थाना घेराव, हजारों लोगों के जुटने का आह्वान

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राष्टीय»अमीरों की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए शाहरुख खान, नंबर-1 पर एक बार फिर मुकेश अंबानी
    राष्टीय

    अमीरों की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए शाहरुख खान, नंबर-1 पर एक बार फिर मुकेश अंबानी

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा और देश में अमीरों की तादाद में साल-दर-साल जोरदार इजाफा हो रहा है. एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है और इसके मुताबिक, भारतीय अरबपतियों की संख्या बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है. वहीं सबसे रईसों की रैंकिंग में एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का दबदबा दिखा है और इस बार भी वे नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज रहे हैं. खास बात ये है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं.

    13 साल में छह गुना हुए अरबपति

    भारत में नए अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और ये इजाफा लगातार जारी है. अब भारत में 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं और ये आंकड़ा बीते 13 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है. बता दें कि M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल किए गए अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा है.

    ये हैं देश के टॉप-3 अरबपति

    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है और संपत्ति के इस आंकड़े के साथ उन्हें फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल हुआ है. वहीं दौलत के मामले में गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है.

    लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा को रखा गया है, जिनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है. बता दें कि वे इस सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बन गई हैं और पहली बार टॉप-3 में एंट्री लेते हुए भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में इतिहास रच दिया है.

    अमीरों की इस लिस्ट में शाहरुख खान की एंट्री

    अमीरों की 2025 लिस्ट में पेरप्लेक्सिटी के फाउंडर 31 साल के अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहली बार इस लिस्ट में आए हैं और 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के टॉप अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा जिस अरबपति की दौलत में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है, वो नीरज बजाज एंड फैमिली है, 69,875 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ इनकी नेटवर्थ अब 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

    अमीरों का सेंटर रहा मुंबई

    भारत के सबसे अमीरों की लिस्ट में इस बार भी मुंबई ही टॉप पर है, जहां पर देश के 451 सबसे धनी व्यक्ति रहते हैं. इसके बाद नई दिल्ली में 223 और बेंगलुरु 116 अमीरों के साथ लिस्ट में है. अगर बिजनेस सेक्टर्स की बात करें, तो हुरुन के मुताबिक, फार्मास्यूटिकल्स 137 अमीरों के साथ पहले पायदान पर है, जबकि इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और केमिकल सेक्टर से जुड़े अमीरों की तादाद क्रमश: 132 और 125 रही है.

    महिला अरबपतियों ने दिखाया दम

    Hurun Rich List में एक बार फिर से महिलाओं और सेल्फ मेड उद्यमियों ने अपना दम-खम दिखाया है. यह लिस्ट महिला उद्यमियों की बढ़ती उपस्थिति को भी दर्शाती है, जिसमें 2025 तक 101 महिलाएं शामिल हैं और इनमें 26 अरबपति हैं. वहीं इसमें शामिल 74% नए अमीरों ने जीरो से शुरू करने के बाद सबसे अमीरों में जगह हासिल की है. सेल्फ मेड अमीरों की तादाद इस बार 66% रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026

    बजट 2026: आम जनता के लिए राहत और विकास का रोडमैप

    February 2, 2026

    Budget 2026 पर महंत का बड़ा हमला: “आंकड़ों की बाजीगरी, जनता के साथ खुला धोखा”

    February 1, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026

    बजट 2026: आम जनता के लिए राहत और विकास का रोडमैप

    February 2, 2026

    Budget 2026 पर महंत का बड़ा हमला: “आंकड़ों की बाजीगरी, जनता के साथ खुला धोखा”

    February 1, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव — गुरु खुशवंत साहेब

    February 5, 2026

    🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा

    February 3, 2026

    बजट 2026: आम जनता के लिए राहत और विकास का रोडमैप

    February 2, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.