Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»बिजली दरों में बढ़ोतरी से हाहाकार – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
    छत्तीसगढ़

    बिजली दरों में बढ़ोतरी से हाहाकार – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

    https://satyakeanjor.com/?p=80765
    satya@anjorBy satya@anjorSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बिजली दरों में बढ़ोतरी से हाहाकार – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

    “कोयला-पानी से समृद्ध प्रदेश में जनता और किसान परेशान, बिजली हाफ योजना बंद करना जनता से बेमानी”

    रायपुर, 13 सितंबर 2025।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि ने घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और छोटे व्यवसायियों तक सभी की कमर तोड़ दी है। इस बढ़ोतरी से सितंबर माह में हर घरेलू बिजली उपभोक्ता पर औसतन 1000 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

    डॉ. महंत ने कहा कि यह स्थिति तब और अधिक विडंबनापूर्ण हो जाती है, जब छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और राज्य अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ दूसरे राज्यों को भी आपूर्ति करता है। इसके बावजूद आम जनता पर महंगाई का दोहरा बोझ डाला जा रहा है।

    बिजली हाफ योजना बंद होने से दोहरी मार

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस शासन की महत्वाकांक्षी ‘बिजली हाफ योजना’ को लगभग बंद कर देना जनता से बेमानी है। एक तरफ बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, वहीं दूसरी ओर रियायती योजना को खत्म कर दिया गया है, जिससे आम नागरिक और किसान दोनों आर्थिक संकट में हैं।

    किसानों और उद्योगों पर गहरा असर

    डॉ. महंत ने चेतावनी दी कि इस अप्रत्याशित वृद्धि से न केवल घरेलू बजट अस्त-व्यस्त हुआ है, बल्कि छोटे उद्योग-धंधों की लागत कई गुना बढ़ गई है, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता घट रही है।

    उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में किसान बड़े पैमाने पर सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं। बिजली दरों की यह बढ़ोतरी उनकी उत्पादन लागत को असहनीय बना रही है। छोटे और सीमांत किसान सिंचाई का खर्च नहीं उठा पा रहे, जिससे फसल और आजीविका दोनों पर संकट गहराता जा रहा है। यह हालात प्रदेश की खाद्य सुरक्षा तक को खतरे में डाल सकते हैं।

    डॉ. महंत की प्रमुख मांगें

    नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से तत्काल बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने और किसानों को विशेष रियायत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि –

    किसानों के कृषि पंपों पर विशेष सब्सिडी या रियायती दरें लागू हों।

    बिजली उत्पादन और वितरण प्रणाली को बेहतर बनाया जाए ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ न पड़े।

    अंत में डॉ. महंत ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर शीघ्र संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो कांग्रेस जनता और किसानों की आवाज को मुखर रूप से उठाएगी।

    —

    📰 मीडिया विभाग

    📌 मान. डॉ. चरणदास महंत

    नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    “बीरगांव निगम का ‘नो प्लास्टिक’ अभियान: स्व-सहायता समूह बना रहा कपड़े के थैले, नागरिकों से अपनाने की अपील”

    June 18, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: विधायक अनुज शर्मा ने ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    June 14, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.