* “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय विशाल रैली और आमसभा आज*

रायपुर/08 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान के तहत 9 सितंबर को बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली और आमसभा आयोजित करने की घोषणा की है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
राहुल गांधी ने उठाए चुनावी प्रणाली पर सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की चुनावी प्रणाली, विशेषकर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के गंभीर साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि यह साक्ष्य चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं। पार्टी ने मांग की है कि इन मामलों की गहन जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में रही है। महाराष्ट्र चुनावों में मतदाताओं की संख्या वयस्क आबादी से भी ज्यादा होना, शाम 5 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत में अचानक बढ़ोतरी, एक ही मतदाता का नाम कई बार सूची में होना और अलग-अलग जगह मतदान करने जैसे उदाहरण चुनावी धांधली की ओर इशारा करते हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को डिजिटल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने से इंकार कर रहा है और सीसीटीवी फुटेज से संबंधित कानूनों में बदलाव कर पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है।
कांग्रेस की मांग
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग को जवाबदेह बनना होगा और चुनावी धांधली पर सख्त कार्रवाई करनी होगी।
📌 प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता:
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष, कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी



