Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»हरेली तिहार विज्ञापन विवाद:
    छत्तीसगढ़

    हरेली तिहार विज्ञापन विवाद:

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    दीवाली के राउत नाचा की तस्वीर लगाने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा – “छत्तीसगढ़ी परंपरा से अनभिज्ञता या हिकारत?”

    रायपुर, 24 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के हरेली तिहार के विज्ञापन पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस का आरोप है कि हरेली के विज्ञापन में दिवाली के दौरान होने वाले राउत नाचा की तस्वीर प्रकाशित की गई, जो छत्तीसगढ़ी परंपराओं की समझ और सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा –

    > “भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह गलती अनजाने में हुई है या फिर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति हिकारत का भाव है। क्या ऐसे अधिकारी तय कर रहे हैं जिन्हें हमारे तीज-त्यौहार और रीति-रिवाज का प्राथमिक ज्ञान भी नहीं?”

    —

    “हरेली तिहार छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान है”

    कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए पारंपरिक त्योहारों का आयोजन कर रही है।

    > “हरेली तिहार किसानी और पशुधन के संरक्षण-संवर्धन से जुड़ा पर्व है। यह केवल त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का प्रतीक है। अगर सरकार को वास्तव में परंपरा से लगाव होता, तो इतनी बड़ी चूक नहीं होती। असलियत यह है कि भाजपा सरकार धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ी परंपरा को बाधित कर खत्म करना चाहती है।”

    —

    पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

    वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को संजोने का काम किया –

    हरेली, तीजापोरा, गोवर्धन पूजा और विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी अवकाश व भव्य आयोजन शुरू किए।

    हर जिले में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्तियां स्थापित कीं।

    आरपा पैरी के धार गीत को राजगीत का दर्जा दिया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद न केवल राजगीत का गायन वैकल्पिक कर दिया गया, बल्कि सांस्कृतिक आयोजनों में भी असंवेदनशीलता दिखाई जा रही है।

    —

    “कॉपी-पेस्ट भी सही नहीं कर पा रही भाजपा सरकार”

    वर्मा ने व्यंग्य करते हुए कहा –

    > “भाजपा सरकार नकल भी ठीक से नहीं कर पा रही। जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सुवा नाचते हुए फोटो खिंचवाते थे, उसी तर्ज़ पर यह सरकार हरेली के विज्ञापन में दिवाली के राउत नाचा की तस्वीर छाप रही है। यह छत्तीसगढ़ी अस्मिता का अपमान है।”

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया, जबकि वर्तमान सरकार “अडानी के मुनाफे और बिहारी प्रभारी की चाटुकारिता” में व्यस्त है।

    —

    संपर्क:

    सुरेंद्र वर्मा वरिष्ठ

    प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

    📞 9826274000

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.