Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री से प्रान्तीय पुलिस सेवा के 91वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री से प्रान्तीय पुलिस सेवा के 91वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

    https://satyakeanjor.com/?p=79700
    satya@anjorBy satya@anjorJune 10, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

     

    पी0पी0एस0 अधिकारी कानून-व्यवस्था की रीढ़ : मुख्यमंत्री

     

    सुरक्षा, सेवा व सुशासन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

     

    अधिकारीगण अपराध व अपराध की आधुनिक प्रकृति तथा जनता द्वारा

    न्याय की अपेक्षा, तकनीक और नवाचार से भली-भांति परिचित हों

     

    अधिकारियों को अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने

    के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए

     

    अधिकारियों को व्यवस्था के प्रति जवाबदेह होने के साथ ही, गरीब,

    कमजोर तथा वंचित वर्ग के हितों के प्रति सचेत व संवेदनशील होना चाहिए

     

    उ0प्र0 पुलिस बल ने राज्य के परसेप्शन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी

     

    अधिकारी जनता से संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करें

     

    लखनऊ : 07 जून, 2025

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर प्रान्तीय पुलिस सेवा के 91वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पी0पी0एस0 अधिकारी कानून-व्यवस्था की रीढ़ हैं। सुरक्षा, सेवा व सुशासन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराध व अपराध की आधुनिक प्रकृति तथा जनता द्वारा न्याय की अपेक्षा, तकनीक और नवाचार से भली-भांति परिचित हों। अधिकारियों को अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए। अधिकारियों को व्यवस्था के प्रति जवाबदेह होने के साथ ही, गरीब, कमजोर तथा वंचित वर्ग के हितों के प्रति सचेत व संवेदनशील होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप सभी अधिकारीगण दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जहां आम जनमानस की समस्याओं को बहुत नजदीक से सुनने का अवसर मिलेगा। एक कॉमन मैन की पीड़ा को सुनने का अवसर प्राप्त होगा। व्यक्ति तभी फेल होता है, जब वह छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करता है। आपके लिए छोटी सी चीज दूसरे के लिए बड़ी भी हो सकती है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेहतरीन कानून-व्यवस्था के आप सेतु हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस बल ने राज्य के परसेप्शन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। यह प्रक्रिया अनवरत जारी है, जिसके आप सभी वाहक बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वर्तमान समय के अनुरूप तीन नए कानून लागू किये गये हैं। आप सभी को इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। इंटेलीजेंस को और सुदृढ़ करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम चौकीदार से संवाद जरूर स्थापित करें।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संवाद लोकतंत्र की ताकत है। हमें इस ताकत का इस्तेमाल करना होगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत ह्यूमन इण्टेलीजेंस है। आपका व्यावहारिक पक्ष अच्छा है, तो जनता की समस्याएं नहीं अटकेंगी और जनप्रतिनिधियों के साथ भी आपका बेहतर संवाद होगा। समस्या से जुड़ी जगह पर स्वयं पहुंचें और मेरिट के आधार पर शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करें। समस्याओं के निस्तारण के प्रति आप सभी को आग्रही बनना होगा। अधिकारी जनता से संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करें।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या के निस्तारण का अन्तिम मापदण्ड है। जनता से प्राप्त शिकायतों में 90 प्रतिशत शिकायतें थाना और तहसील से सम्बन्धित होती हैं। अपने कार्य क्षेत्र में प्रत्येक कार्य दिवस में जनसुनवाई करें। थाना दिवस पर टीम बनाकर समय-सीमा तय करते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ाएं। जो न्याय संगत हो, उसी पर कार्य करें। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सभी अधिकारीगण जवाबदेह पुलिसिंग को आगे बढ़ाएंगे और शासन तथा कॉमन मैन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

    ——-

    @ndtv #abpnews #dainikbashkar #inh.in #navbharat
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.