Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»*भाजपा सरकार की दुर्भावना के चलते तेंदूपत्ता संग्राहकों को हो रहा है भारी नुकसान – दीपक बैज*
    छत्तीसगढ़

    *भाजपा सरकार की दुर्भावना के चलते तेंदूपत्ता संग्राहकों को हो रहा है भारी नुकसान – दीपक बैज*

    satya@anjorBy satya@anjorMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

    *भाजपा सरकार की दुर्भावना के चलते तेंदूपत्ता संग्राहकों को हो रहा है भारी नुकसान – दीपक बैज*

    रायपुर/31 मई 2025। प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण में कमी को भाजपा सरकार का आदिवासी विरोधी षडयंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती थी बस्तर के आदिवासियों से पूरा तेंदूपत्ता खरीदा जाए। यही कारण है कि सरकार ने वन प्रबंधन समितियां के माध्यम से खरीदी को बंद करके, सीधे वन विभाग के माध्यम से खरीदने का फैसला किया और समितियां से जुड़े आदिवासियों को पूरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया। बस्तर संभाग के चार प्रमुख जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य लक्ष्य से मात्र 45 प्रतिशत है। पिछले साल इन्हीं चार जिलों के ही संग्राहकों को 155 करोड रुपए के पारिश्रमिक दिया गया था, लेकिन इस वर्ष इन जिलों में कुल भुगतान आधे से भी कम है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार की आदिवासी विरोधी षड़यंत्र का प्रमाण इसी सरकार के द्वारा प्रदर्शित आंकड़ों से स्पष्ट है। बस्तर संभाग के चार जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लिए इस वर्ष 2 लाख 70 हजार 600 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अब तक मात्र 46 प्रतिशत ही खरीदी हो पाई है। इस वर्ष जो सरकार की अकर्मण्यता से खरीदी धीमी कर दी गई और समय पूर्व आंधी बारिश के चलते आदिवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार तेंदूपत्ता खरीद नहीं रही, ऊपर से मौसम की मार, आदिवासी दोनों तरफ से नुकसान उठाने बाध्य है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि इस सरकार की मंशा पूरी तरह से आदिवासी विरोधी है, सरकार द्वारा किए जा रहे तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान बेवजह संग्राहकों को परेशान किया गया, गुणवत्ता में कमी और आदिवासियों द्वारा संग्रहीत तेंदूपत्ते की मोटाई ज्यादा बता कर बंडल के बंडल को खारिज किया जा रहा है। आदिवासियों के मेहनत को अपमानित करने का काम बीजेपी की सरकार कर रही है। खुद के द्वारा तय लक्ष्य को भी यह सरकार पूरा नहीं कर पा रही है, बस्तर संभाग के ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को इस बार सरकार की बदनीयती, दुर्भावना, उपेक्षा के चलते कम से कम 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बस्तर के आदिवासियों के द्वारा संग्रहीत पूरे का पूरा तेंदूपत्ता बिना शर्त और किंतु परंतु के तत्काल खरीदी की व्यवस्था करें और लंबित पारिश्रमिक का तत्काल भुगतान करे सरकार।

    सुशील आनंद शुक्ला

    अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.