Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»*महिला की हत्या करने वाले आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार*
    छत्तीसगढ़

    *महिला की हत्या करने वाले आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार*

    satya@anjorBy satya@anjorMay 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर पुलिस  दिनांक 25.05.25

    *महिला की हत्या करने वाले आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार*

    * थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 13 खरोरा में दिये थे पद्मा यादव की हत्या की घटना को अंजाम।*

     

    * डण्डे से मारपीट करने के साथ ही बड़े पत्थर को मृतिका के सिर में पटक कर किये थे हत्या।*

     

    * जमीन व जादू टोना का शक बना हत्या का कारण।*

     

    * दोनों आरोपी है रिश्ते में सगे भाई।*

     

    * घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

     

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

     

    विवरण – प्रार्थी श्याम यादव ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा वार्ड क्र0 11 में सपरिवार रहता है। प्रार्थी की बुआ पद्मा यादव वार्ड क्र. 13 खरोरा स्थित अपने घर में अकेली रहती है। दिनांक 25.05.25 को दोपहर लगभग 03.30 बजे प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि उसकी बुआ अपने घर के बाहर मुख्य दरवाजा के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई है। जिस पर प्रार्थी अपनी बुआ के घर जाकर देखा तो उसकी बुआ पद्मा यादव के सिर, सीना, व हाथ पैर में चोट के निशान थे, कंधे के पास बोल्डर पत्थर खून लगा हुआ पड़ा था तथा थोड़ी दुर में टूटा हुआ डण्डा पड़ा हुआ था। आरोपी द्वारा बोल्डर पत्थर व डण्डा से मारकर पद्मा यादव की हत्या कर दिया गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

     

    हत्या की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी खरोरा एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

     

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों को पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका पद्मा यादव के पडोस में रहने वाले राजू यादव एवं जीवन यादव का उससे पूर्व में लड़ाई झगड़ा एवं विवाद हुआ था तथा दिनांक घटना को राजू यादव को मृतिका के घर के पास की गली से भागते हुये भी देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राजू यादव एवं जीवन यादव की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पद्मा यादव की हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। आरोपियों ने बताया कि मृतिका उनकेे ही जमीन को उनके दादाजी से सस्ते दाम में खरीदकर घर बनाकर अकेली रहती थी। आरोपियों को शक था कि मृतिका पद्मा यादव जादू टोना करती है एवं नींबू मिर्ची फेंकती है। आरोपियों के पत्नियों का गर्भपात भी हुआ था, गर्भपात का कारण आरोपियान मृतिका के जादू टोना को ही मानते थे एवं मृतिका के प्रति द्वेष रखते थे। दिनांक 24.05.2025 को आरोपियों एवं मृतिका का विवाद हुआ और विवाद बढ़ती चली गई, जिस पर आरोपियान आवेश मंे आकर पास पड़े बांस एवं नीलगिरी पेड़ के डण्डा से पद्मा यादव के साथ मारपीट किये, सिर में डण्डा पड़ने से वह जमीन में गिर गयी तब आरोपियान पास पड़े भारी बोल्डर पत्थर को उसके सिर में पटक दिये जिससे पद्मा यादव की मृत्यु हो गई।

     

    दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

     

    *गिरफ्तार आरोपी*

     

    *01. राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।*

     

    *02. जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।*

     

    *कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी खरोरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. संतोष वर्मा, आर. प्रकाश नारायण पात्रे एवं संजय मरकाम तथा थाना खरोरा से सउनि. परशु राम साहू, आर. सुरेन्द्र सिंह, मुकेश चौहान, गजानंद ध्रुवंशी एवं मुकेश जांगडे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.